एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब कौन होगा मुख्यमंत्री? AAP का दो टूक जवाब

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मंत्री आतिशी ने कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगे. जेल से ही सरकार चलाएंगे.

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दो घंटे से ज्यादा समय की पूछताछ के बाद गुरुवार (21 मार्च) रात गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम इस्तीफा नहीं देंगे. पार्टी ने साफ किया कि जेल से ही केजरीवाल सरकार चलाएंगे.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इससे पहले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष  राम निवास गोयल ने भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर लिया जाए तो भी वह इस्तीफा नहीं देंगे.

केजरीवाल की कल कोर्ट में होगी पेशी

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल किया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार (22 मार्च) को केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट से ईडी सीएम केजरीवाल के कस्टडी की मांग करेगी ताकि उनसे आगे की पूछताछ की जाए.

सूत्रों की मानें तो जब सीएम आवास पर ईडी ने केजरीवाल से पूछताछ की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, ऐसे में उन्हें जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं.

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक में भारी रोष देखने को मिला. सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही आप विधायक राखी बिरला को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. 

क्या बोली बीजेपी?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति में घोटाला किया है, दिल्ली की जनता को लूटा है, दिल्ली को लूटने का काम किया है इसलिए अगर आपने जनता को धोखा दिया है, चोरी की है, भ्रष्टाचार किया है, तो उसका फल आपको ही मिलेगा है."

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से जुड़े हर अपडेट्स यहां पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget