एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: पंजाब में AAP की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल बोले- 'दिल्ली जीतकर रचेंगे ये इतिहास'

Delhi Vidhan Sabha Poll 2025: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी क्या चाहता है? वो यही तो चाहता है कि उसका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ें, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले. यही तो दिल्ली मॉडल है.  

Delhi Assembly Election News: पंजाब विधानसभा उपचुनाव के 4 में से 3 विधानसभा सीटों पर शानदार जीत ने आम आदमी पार्टी में जोश और उत्साह भर दिया. इस जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013, 2015, 2020 के बाद आम आदमी पार्टी अब 2025 में दिल्ली चुनाव जीतकर लगातार सबसे ज्यादा सरकार बनाने का पार्टी इतिहास रचेगी.

उन्होंने कहा कि पंजाब का परिणाम दिल्ली चुनाव का सेमीफाइनल है. साथ ही, यह परिणाम 2027 में होने वाले पंजाब चुनाव का भी सेमीफाइनल था. जनता ने बता दिया कि आप सरकार अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब में 4 में से 3 सीटों पर भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस सीटों को 2022 की आंधी में भी हम नहीं जीत पाए थे.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि क्या है यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस? यह मॉडल ऑफ गर्वनेंस है कि आम आदमी की दिन पर दिन की सहूलियत, आम आदमी की जिंदगी को कैसे बेहतर किया जाए. अभी तक इस देश के अंदर 70 साल में दूसरी पार्टियां इस बारे में बात ही नहीं करती थीं. जनता की बात ही नहीं करती थी. जनता की सहूलियत, बिजली, पानी, सड़क, इनकी बात ही नहीं करती थी. पहली बार हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली दी. हमने बिजली मुफ्त कर दी. 

'आम आदमी यही तो चाहता है'

हमने पानी मुफ्त कर दिया. हमने बच्चों के लिए शानदार स्कूल बना दिए. एक आम आदमी क्या चाहता है? वो यही तो चाहता है कि उसका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ें, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले. पहले आम आदमी अपना पेट काटकर बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजता था. अब आम आदमी ने अपने बच्चों को दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों में भेजना बंद कर दिया. सरकारी स्कूल इतने शानदार बन गए. एक आम आदमी यही तो चाहता है कि घर में कोई बीमार हो जाए तो उसका अच्छा इलाज हो जाए. 

उसके लिए हमने शानदार सरकारी अस्पताल बना दिए. मोहल्ला क्लीनिक बना दिया और उनका सारा इलाज मुफ्त कर दिया. बसों के अंदर महिलाओं का किराया मुफ्त कर दिया. एक तरफ हमने आम आदमी को महंगाई से छुटकारा दिलाया तो दूसरी तरफ दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी शानदार बनाया.

दिल्ली मॉडल पंजाब में लागू 

दिल्ली मॉडल अब पंजाब पहुंच गया है. वहां भी वो सारे काम हो रहे हैं जो दिल्ली में हो रहे थे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो पार्टियों के राज से पंजाब भी बहुत पीड़ित था. कभी ये पार्टी, कभी वो पार्टी. इनका नंबर आता था तो ये लूटते थे. उनका नंबर आता था, तो वो लूटते थे. 2022 में पंजाब ने ऐतिहासिक बहुमत दिया और 117 में से 92 सीट देकर आम आदमी पार्टी को जिताया. 

दिल्ली पुलिस के अफसरों ने कॉन्स्टेबल किरणपाल सिंह को दी अंतिम विदाई, कहा- 'यह घटना त्रासदी से कम नहीं'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget