एक्सप्लोरर

CAA को लेकर अमित शाह को CM केजरीवाल का जवाब, 'आपके समय में ही देश में आए रोहिंग्या'

Arvind Kejriwal Reply on CAA: सीएए को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हमने भारत के दरवाजे खोल दिए तो बड़ी संख्या में लोग आने वाले हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते.

CAA Issue: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जुबानी जंग जारी है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि सीएए देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बाहरी लोग अगर देश में आ जाते हैं तो उन्हें नौकरी कैसे देंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएए लागू होने से कैसे देश भर में भारी संख्या में पड़ोसी देशों से घुसपैठिए आ जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आपने रोहिंग्या की बात की तो यह तो आपके ही समय पर आए थे. 2014 के बाद आये. आपकी मिली भगत या नाकामी की वजह से आए हैं? पूरे देश में कहां-कहां रोहिंग्या को बसा रखा है. 2014 के बाद भी यह लोग अभी तक आ रहे हैं और रोजाना आ रहे हैं.'' 

बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को विरोध क्यों नहीं करते

बता दें कि अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने भ्रष्टाचार के उजागर होने से अपना आपा खो बैठे हैं. उन्हें पता नहीं है कि ये लोग भारत में आ चुके हैं और भारत में रह रहे हैं.  उन्होंने कहा, "अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात नहीं करते या रोहिंग्या का विरोध क्यों नहीं करते? दिल्ली के सीएम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. वे विभाजन की पृष्ठभूमि भूल गए हैं. उन्हें शरणार्थी परिवारों से मिलना चाहिए." 

शाह के इस बयान के जवाब में सीएम केजरीवाल ने आज कहा कि, 'सीएए खतरनाक है'. सीएए से बेरोजगारी बढ़ेगी. इससे देश में असुरक्षा बढ़ेगी. सीएए से केंद्र सरकार ने देश के लोगों का हक छीनने का काम किया. 

सवाल को नहीं दिया जवाब 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैंने गृह मंत्री का बयान सुना. अपने पूरे बयान में उन्होंने मेरे किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, जो कल मैंने उठाए थे. उन्होंने केवल गाली गलौज की है, केवल यह कहा है कि केजरीवाल भ्रष्ट है. केजरीवाल ऐसा है केजरीवाल वैसा है. मैं अहम नहीं हूं देश अहम है, देश के 140 करोड़ लोग अहम हैं. उनकी बात करते हैं.''

सभी को नौकरियां कहां से दोगे?

उन्होंने आगे कहा, ''मैं पूछना चाहता हूं कि हम खुद अपने बच्चों को रोजगार देने में असमर्थ हैं, तो जब इतनी भारी संख्या में बाहर से आप पाकिस्तान बांग्लादेश के लोगों को हमारे देश में लाकर बसना चाहते हो, नौकरियां कहां से दोगे? पहले अपने बच्चों के लिए नौकरी का तो इंतजाम कर लो.''

2-3 करोड़ लोग आ गये तो देश कैसे चलेगा

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि उन लोगों के लिए घर कहां से आएंगे? उन लोगों के लिए नौकरी और संसाधन कहां से आएंगे जो आप इतनी भारी संख्या में उन लोगों को यहां लाना चाहते हो. आजादी के समय बहुत बड़ा माइग्रेशन हुआ था यहां से लोग वहां गए थे और वहां से यहां आए थे.''

केजरीवाल ने कहा कि अगर सभी 2-3 करोड़ लोग आ गये तो देश कैसे चलेगा. इतनी भारी संख्या में लोग आएंगे ये बहुत खतरनाक है. अब उनके लिए राशन कार्ड बनाएंगे, उनको सरकारी नौकरी देंगे.

सीएम केजरीवाल ने निचली अदालत के समन को सेशन कोर्ट में दी चुनौती, आबकारी नीति से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget