एक्सप्लोरर

दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं करने पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, बीजेपी नेता दिया ये जवाब

Delhi Politics: दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड से बाहर रखने पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर राजनीति का आरोप लगाया. केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्ली के प्रति नफरत का आरोप लगाया.

Arvind Kejriwal On Republic Day Parade: अगले साल गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली की झांकी को शामिल नहीं किये जाने के दावों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, इसलिए हर साल गणतंत्र दिवस परेड में इसकी झांकी को शामिल किया जाना चाहिए.

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में सवाल किया, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं इस साल एक बार फिर दिल्ली की झांकी को क्यों शामिल नहीं किया जा रहा है? दिल्ली के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से क्यों रोका जा रहा है?’’ यह दावा करते हुए कि दिल्ली की झांकी कई वर्षों से गायब रही है, केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह किस तरह की राजनीति है? दिल्ली और इसके लोगों के प्रति इतनी नफरत क्यों है? अगर ये नेता इतनी दुश्मनी रखते हैं, तो दिल्ली के लोग उन्हें वोट क्यों दें?’’

बीजेपी नेता ने किया पलटवार 
दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने की संभावना है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप प्रमुख केजरीवाल पर पलटवार करते हुए दावा किया कि जब भी कोई राष्ट्रीय त्योहार आता है, केजरीवाल अपना 'असली रंग' दिखाते हैं.

सचदेवा ने कहा, ‘‘दिल्लीवासी 2014 की घटना को नहीं भूले हैं, जब पूरा शहर गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन केजरीवाल ने विरोध प्रदर्शन करके इसकी गरिमा को धूमिल किया.’’ उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए झांकियों का चयन करने का निर्णय एक नामित समिति द्वारा किया जाता है और उनकी संख्या भी सीमित होती है, जिसे केजरीवाल अच्छी तरह जानते हैं.

'वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहते हैं ध्यान'
बीजेपी नेता सचदेवा ने कहा, ‘‘चूंकि दिल्ली में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए केजरीवाल लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाना चाहते हैं.’’ केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी पर निशाना साधा और दावा किया कि उसके चुनाव अभियान में ‘‘दिल्ली के लोगों के लिए कोई विमर्श, दृष्टि या कार्यक्रम’’ नहीं है.

आप नेता केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनके पास यह दिखाने की कोई योजना नहीं है कि अगर वे सरकार बनाते हैं तो वे क्या करेंगे.’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी केवल 'सुबह से रात तक केजरीवाल को कोसने' पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है. यह आरोप लगाते हुए कि बीजेपी का एकमात्र मिशन 'केजरीवाल हटाओ' है, केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या लोगों को किसी पार्टी को सिर्फ इसलिए वोट देना चाहिए क्योंकि वह दूसरों को गालियां देती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में उर्दू टीचर कार्निवल, मंत्री इमरान हुसैन बोले, 'शिक्षा है AAP सरकार की प्राथमिकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget