एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या पीएम चेहरे के तौर पर राहुल गांधी को स्वीकार करेंगे? अरविंद केजरीवाल ने दिया दिलचस्प जवाब

Arvind Kejriwal ABP Exclusive: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि मुझे गलत केस में फंसाया गया. महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता त्रस्त है.

Arvind Kejriwal Exclusive: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी महंगाई और बेरोजगारी पर बात करने की बजाय गाली गलौच कर रहे हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि मेरे प्रचार से प्रभाव तो पड़ा होगा. विपक्ष के नेताओं को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. जनता को बीजेपी से मोहभंग हो चुका है. ये चुनाव लोकतंत्र बचाने के लिए है. बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के पीएम के चेहरे पर भी बयान दिया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''जिस तरीके से झूठे केस में फंसाया गया, इससे जनता में आक्रोश है. जनता में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता बहुत त्रस्त है. पीएम जनता के मुद्दे पर बात करने की बजाय, गाली गलौच कर रहे हैं. पीएम कह रहे हैं कि उद्धव ठाकरे बाल ठाकरे के नकली संतान हैं. पीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन को वोट दिया तो भैंस ले जाएंगे. क्या जनता इसपर वोट करेगी.''

पीएम मोदी को अहंकार- अरविंद केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि पीएम मोदी को क्या हो गया है. उनका अहंकार इतना अधिक हो गया है कि वो कह रहे हैं कि मां की पेट से पैदा नहीं हुआ, मैं प्रकट हुआ. वो भगवान बता रहे हैं.

पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये चुनाव देश को बचाने के लिए है. बीजेपी जनतंत्र खत्म करना चाहती है. जैसे पुतिन ने विपक्षको खत्म कर दिया. वैसे ही यहां करना चाहते हैं. शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी को खत्म किया. मुझे, मेरे पीए, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया. कांग्रेस के बैंक अकाउंट सीज कर दिए. हम संविधान बचाने के लिए एकजुट हुए हैं.

पीएम मोदी पर सीएम केजरीवाल का दावा

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''पीएम मोदी ने खुद कहा है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में कोई सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अधिकारी रहे हैं, इसलिए नहीं मिला. क्या सीबीआई और ईडी निकम्मी है.''

उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वो चुनाव बाद हट जाएंगे, क्योंकि उनके यहां 75 साल वाला नियम है. मैंने जो कहा ये घर-घर में चर्चा है. जब मैंने कहा तो किसी ने खंडन नहीं किया कि योगी को नहीं हटाएंगे. 

इलेक्टोरल बॉन्ड पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी ने घोटाला किया है. एक एक चंदे की जांच की जाए तो हजारों स्कैम का पता चलेगा. सरकार बनी तो हम जांच कराएंगे. कोई भी इसमें पकड़ा जाए.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे पद का लालल नहीं है, आज उनका पूरा प्लान है जिसे नहीं हरा सकते उन्हें गिरफ्तार कर लो. स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये पूरा मामला कानून के पास है. दो वर्जन है. कोर्ट न्याय करेगा. मेरा कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा. जांच पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कितने दिनों तक ये लोग जेल में रहेंगे. मैं या मनीष सिसोदिया या सत्येंद्र जैन महत्वपूर्ण नहीं है. देश महत्वपूर्ण है.

राहुल गांधी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

राहुल गांधी को पीएम चेहरे के तौर पर स्वीकार करेंगे? इस सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो भी इंडिया गठबंधन के लोग फैसला लेंगे, हमें वो स्वीकार होगा. मेरे पीछे जो होंगे, वो बैठकों में जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी उम्र 75 साल नहीं हुई है, मैं अभी रिटायर नहीं हो रहा हूं.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget