एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की नई गारंटी, धोबी समाज के लिए बनाएंगे धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में धोबी समाज के विकास के लिए कई गारंटी दी हैं. उन्होंने धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड के गठन का वादा किया है.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 जनवरी) को दिल्ली में धोबी समाज के विकास के लिए कई गारंटी दी. उन्होंने कहा कि मैं AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पार्टी का सीएम उम्मीदवार के तौर पर धोबी समाज की लंबित मांगों को स्वीकार करता हूं और एलान करता हूं कि दिल्ली में हमारी सरकार बनने पर हम धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे. 

प्रेस थड़े को नियमित करने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी- केजरीवाल

धोबी समाज लोग बोर्ड में अपनी समस्याएं और सुझाव दे सकेंगे. इसके अलावा हमारी सरकार धोबी समाज के प्रेस थड़े को नियमित और लाइसेंस प्रक्रिया को दोबारा शुरू करेगी. इनसे बिजली और पानी का चार्ज कमर्शिलय नहीं, बल्कि घरेलू लिया जाएगा. इनके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा और युवाओं को स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी.

'सीएम उम्मीदवार के तौर पर मैं धोबी समाज की मांग कबूल करता हूं'

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में धोबी समाज के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि धोबी समाज की कई सालों से कई मांगे रही हैं. मैं आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और सीएम उम्मीदवार के तौर पर धोबी समाज की मांगों को कबूल करते हुए ऐलान करता हूं कि हमारी सरकार बनने पर दिल्ली सरकार धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन करेगी. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि धोबी समाज की समय-समय पर कई समस्याएं निकलती रहती हैं. जब कोई समस्या निकलती है तो वह ढूंढते हैं कि किस नेता को उसके बारे में बताया जा सकता है. वह कभी किसी नेता को पकड़ते हैं तो कभी किसी को पकड़ते हैं. वह कभी इधर गुहार लगाते हैं तो कभी उधर गुहार लगाते हैं. धोबी समाज के लिए कोई एक ऐसा प्लेटफार्म नहीं है जहां पर उनकी समस्याओं की सुनवाई हो सके.

उन्होंने कहा कि अगर धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया जाता है तो यह एक ऐसा बोर्ड बन जाएगा, जहां पूरी दिल्ली के धोबी समाज के लोग जाकर अपनी समस्याएं और सुझाव बता सकते हैं. साथ ही, पूरी दिल्ली में धोबी समाज और इस पेशे का किस तरह से बेहतरी की जा सकती है, इसके ऊपर पॉलिसी भी बनाई जा सकती हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज ऐलान करता हूं कि दिल्ली में अलग-अलग कॉलोनियों में जो प्रेस थड़े (कपड़ा प्रेस करने वाली जगह) हैं, उनको नियमित किया जाएगा. अभी कई जगहों पर थड़े नियमित नहीं हैं जिसकी वजह से प्रशासन और पुलिस की तरफ से उन लोगों को तरह-तरह की प्रताड़ना दी जाती है. अभी धोबी समाज के लिए जो लाइसेंस की प्रक्रिया रुकी हुई है, उस प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा. 

'पानी और बिजली के कमर्शियल रेट लिए जाते हैं'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धोबी गरीब होते हैं. वह लोगों के घर से कपड़े लेकर जाते हैं, उन्हें धोते हैं और प्रेस करके वापस करते हैं. इस पेशे में उन्हें बहुत कम पैसे मिलते हैं. जिसमें उन्हें घर का खर्चा भी चलाना है, बच्चों की फीस भी देनी है और अगर कोई बीमार हो जाए तो उसका इलाज भी कराना है. इसलिए इतने कम पैसों में उनके घर का खर्चा नहीं चल पाता है और सभी को यह जानकर ताज्जुब होगा कि धोबी समाज के लोगों से पानी और बिजली के कमर्शियल रेट लिए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़े-बड़े मॉल और दुकानों से जिस रेट में बिजली और पानी के रेट लिए जाते हैं, उसी रेट पर गरीब धोबी से भी रेट लिए जाते हैं. इसलिए मैं आज ऐलान करता हूं कि दिल्ली के अंदर सभी धोबी समाज और उनके पेशे के लिए बिजली और पानी के रेट घरेलू किए जाएंगे. उनके ऊपर कमर्शियल रेट नहीं लगाए जाएंगे. 

पूर्व सीएम ने कहा कि बुजुर्ग धोबियों के कल्याण के लिए योजना बनाई जाएगी. धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी कि धोबी समाज से रिटायर होने वाले और बुजुर्गों के लिए योजना बनाई जाई. धोबी समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए उचित स्कॉलरशिप का इंतजाम किया जाएगा. 

'समय-समय पर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी'

उन्होंने कहा कि धोबी समाज के युवाओं को धोबी के पेशे या अन्य पेशे की स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि बच्चे अपने पेशे और जीवन का स्तर बढ़ा सकें. धोबी समाज को समय-समय पर दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ,ताकि सभी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंच सके. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मौके पर दिल्ली प्रदेश धोबी महासभा के अध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि काफी वक्त से चर्चा चल रही थी कि धोबी समाज का भी एक बोर्ड बनाया जाए. हमारी कई सरकारी विभागों के अंदर कोई सुनवाई नहीं होती है. हमें धक्के खाने पड़ते हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे स्कॉलरशिप के लिए तड़पते रहते हैं. हमने पूरी दिल्ली में थड़े बनाने के लिए कई मशक्कत की है लेकिन किसी तरह अड़चन लगाकर हमें थड़े नहीं बनाने दिए जाते. धोबी समुदाय कल्याण बोर्ड के आने से हम एक सिंगल विंडो बन जाएंगे जिससे हमें दिल्ली सरकार की पॉलिसी उस बोर्ड से मिल जाएगी. इसके लिए मैं पूरी धोबी समाज की तरफ से अरविंद केजरीवाल का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का खेल! दिनभर रही धूप, अब कल बारिश को लेकर आया ये अपडेट

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget