एक्सप्लोरर

'आम आदमी के लिए खोले सियासत के नए दरवाजे', अरविंद केजरीवाल को देशभर से मिल रहीं जन्मदिन की बधाई

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आज (16 अगस्त) को जन्मदिन है. उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं. अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन सिर्फ एक नेता का जन्मदिन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का उत्सव है जिसने देश की राजनीति को बदलने की हिम्मत दिखाई. 

उन्होंने दिखाया कि बिना बड़े घराने, बिना जाति के समर्थन, बिना पैसे के सत्ता भी जनता के समर्थन से जीती जा सकती है. उन्होंने बताया कि राजनीति अगर साफ नीयत से की जाए, तो वह सबसे बड़ी सेवा बन सकती है. 

दिल्ली में बच्चों के स्कूल सुधरे, अस्पतालों में इलाज फ्री हुआ, मोहल्ला क्लिनिक बना और बिजली-पानी पर राहत मिली, तो यह केवल सरकारी योजना नहीं थी, यह उस सोच का परिणाम था जिसमें हर आम आदमी को इज्ज़त से जीने का हक मिले. यही सोच पंजाब तक पहुंची. 

वहां किसानों के बिजली बिल माफ हुए, स्कूलों में बदलाव दिखने लगा, मोहल्ला क्लिनिक बनने लगे, भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई हुई और सरकारी नौकरी पाना सपने से हकीकत बना. यह दिखाता है कि ईमानदारी सिर्फ नारा नहीं, अगर इरादा सही हो तो बदलाव असली होता है.

अब गुजरात की धरती पर भी यह हवा चल रही है और यूपी और बिहार में भी बदलाव की चाह जनता के मन में है. आम आदमी पार्टी एक नई राजनीतिक लेकर आई है, जहां सत्ता के लिए नहीं, जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए लड़ाई होती है. जहां नेता अपने प्रचार में नहीं, जनता की सेवा में दिखता है.

अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, राष्ट्रीय लेवल का एक ऐसा चेहरा हैं. जिस पर उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक की जनता को भरोसा होने लगा है. उनका जन्मदिन हर उस नागरिक के लिए है, जो राजनीति में सच्चाई की जगह चाहता है. उनकी लंबी उम्र की कामना सिर्फ एक नेता के लिए नहीं, बल्कि उस रास्ते के लिए है जो उन्होंने सबके लिए खोला राजनीति की नई परिभाषा का रास्ता.

आज अरविंद केजरीवाल एक राष्ट्रीय उम्मीद का नाम बन चुके हैं. उनकी राजनीति ने यह साबित किया है कि अगर इरादे नेक हों और नीयत साफ, तो सत्ता भी सेवा का माध्यम बन सकती है. देशभर में करोड़ों लोग उन्हें सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि एक ईमानदार बदलाव की संभावना के रूप में देखते हैं. 

दिल्ली और पंजाब के अनुभव ने पूरे देश को एक विकल्प दिया है, ऐसा विकल्प जो न जाति पूछता है, न धर्म देखता है, बल्कि सिर्फ काम और नतीजों की राजनीति करता है. आज गोवा की गलियों से लेकर बिहार के गांवों तक और उत्तर प्रदेश के युवा वर्ग में केजरीवाल एक प्रेरणा की तरह उभर रहे हैं, जो उन्हें पुराने सियासी ढांचे से अलग सोचने की ताक़त देता है.

यह दिन केवल एक नेता के जन्म का नहीं, बल्कि उस राजनीतिक क्रांति की सालगिरह है जिसने देश के करोड़ों आम लोगों को हक, सम्मान और विश्वास की राजनीति से जोड़ा. यह दिन हमें याद दिलाता है कि जनता अब नेताओं से भाषण नहीं, समाधान चाहती है; प्रचार नहीं, परफॉर्मेंस चाहती है; और सत्ता नहीं, सेवा की भावना चाहती है. 

आज जब देश के युवा बेरोज़गारी से जूझ रहे हैं, किसान उम्मीदों के सहारे खड़े हैं और आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे वक्त में अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार, निडर और सक्षम नेतृत्व की उम्मीद बनकर उभरे हैं.

उनकी राजनीति वो आईना है जिसमें आम आदमी खुद को देखता है और पहली बार राजनीति में अपनी जगह, अपनी आवाज़ और अपना सपना देखता है. यह केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उस भारत का संकल्प है, जहां राजनीति का मतलब हो, स्कूल, स्वास्थ्य, रोज़गार और इज्जत से जीने का अधिकार. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, संकरी गलियों के बीच दमकल की 15 गाड़ियों ने पाया काबू
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: सलून में घुसकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या! परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget