एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal News: 'मैंने बजरंगबली से कहा है कि...', तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

Arvind Kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश के लिए है.

Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं. उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यालय में आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया. मुझे सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी, मैं उनका तहेदिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं 21 दिन में से 1 मिनट भी खराब नहीं किया, यह मेरे लिए बहुत विस्मरणीय है. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "मैंने सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया. देश को बचाने के लिए प्रचार किया. देश महत्वपूर्ण है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है." दिल्ली के सीएम ने कहा, "टीवी चैनल वाले ने पीएम मोदी से पूछा कि आप के पास कोई सबूत नहीं है तो आपने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है. यही तो तानाशाही है. जिसका मन है, उसको जेल में डाल दूंगा. इसी तानाशाही के खिलाफ मैं लड़ रहा हूं."

कल एग्जिट पोल हुआ, वो सब फर्जी है- सीएम केजरीवाल

आप प्रमुख ने कहा, " भगत सिंह के चेले हैं हम. उन्होंने देश को आजाद करने के लिए बलिदान दिया. मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश के लिए है. 4 तारीख को भी मंगलवार है. बजरंगबली इनका नाश करेंगे. मैंने बजरंगबली से कहा है कि मेरे देश को बचा लो. कल एग्जिट पोल हुआ, वो सब फर्जी है. असली मुद्दा यह है कि उनको 3 दिन पहले फर्जी वोट करवाने की क्या जरूरत है. क्या ईवीएम मशीनों का घोटाला है."

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने संदीप पाठक को भी बोला है और इंडिया गठबंधन के और साथियों को बोला है कि पूरी गिनती होने तक रुकना है. एक थ्योरी यह चल रही है कि इनके लोगों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रखा है, इसलिए शेयर मार्केट खुला तो यह अपने शेयर मार्केट के शेयर बेचकर निकल ले. एक यह भी चल रहा है कि अफसरशाही पर दबाव बनाने के लिए ये किया जा रहा है. एक थ्योरी यह भी है कि इनका नंबर अगर सामने आ जाता तो आरएसएस इन दोनों के खिलाफ हो जाता. हमें जरूरत सतर्क रहने की है."

सीएम केजरीवाल बोले- अंत तक टिके रहना है

दिल्ली के सीएम ने कहा, "हमें वोटिंग वाले दिन अगर हार भी रहे हो तो अंत तक टिके रहना है. अब जब वापस आऊंगा तब लौट कर मिलूंगा तब तक अलविदा."

इससे पहले अरविंद केजरीवाल रविवार को सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने आवास से राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया. अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी. उनकी जमानत की अवधि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान वाले दिन एक जून को समाप्त हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget