एक्सप्लोरर

Exclusive: पंजाब में सीएम बदलने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल बोले- दूर दूर तक नहीं हो सकता, ये BJP का फैलाया झूठ है

Arvind Kejriwal Exclusive: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. यह केवल बीजेपी की फैलाई हुई अफवाह है.

Arvind Kejriwal on Raghav Chadha: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले पंजाब सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, सियासी गलियारों में यह अफवाह चल रही थी कि चार जून के बाद पंजाब सरकार गिरेगी और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा कर राघव चड्ढा को नया सीएम बनाया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने ऐसी सभी चर्चाओं को सिरे से नकारा है और कहा है कि यह केवल बीजेपी की फैलाई हुई अफवाह है.

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ऐसा केवल अमित शाह कहते हैं. कुछ दिन पहले लुधियाना में अमित शाह ने कहा था कि चार जून के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब सरकार गिराने का प्लान कर रहे हैं. भगवंत मान से सीएम पद ले लेंगे. 75 साल के इतिहास में किसी गृहमंत्री ने ऐसा गुंडागर्दी वाला बयान नहीं दिया है."

पंजाब सरकार पर बीजेपी ने फैलाई अफवाह- अरविंद केजरीवाल
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पंजाब सरकार गिराने की चर्चा बीजेपी की फैलाई हुई अफवाह है. दूर-दूर तक ऐसा नहीं हो सकता. भगवंत मान लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं. राघव चड्ढा का इसमें कोई रोल ही नहीं है. ये बीजेपी वाले झूठी स्टोरी प्लांट करते हैं जिसका कोई सिर-पैर नहीं है. इन्होंने (बीजेपी ने) शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, देवेंद्र फडणवीस, रमन सिंह मनोहर लाल खट्टर को हटाया. अब केवल योगी आदित्यनाथ बचे हैं, जो इनको चैलेंज कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की बनती नहीं है."

अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर हमला
अमित शाह पर निशाना साधते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "117 में से हमारे 92 विधायक हैं. उनका क्या प्लान है? क्या वहां भी ईडी और सीबीआई भेजेंगे या पंजाब में लोगों को खरीदने की कोशिश करेंगे? मैं अमित शाह को कहना चाहता हूं कि अगर प्यार से मांगते तो पंजाब वाले एक-दो सीट दे भी देते, लेकिन वह धमकी देकर आए हैं. एक तारीख को मतदान के दिन पंजाब के लोग इसका जवाब देंगे."

यह भी पढ़ें: Exclusive: अरविंद केजरीवाल का दावा- पीएम मोदी और अमित शाह की सीएम योगी से नहीं बनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget