एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal ED Notice: ईडी की नोटिस के बीच अरविंद केजरीवाल बोले- 'मेरे शरीर को गिरफ्तार तो कर लोगे लेकिन...'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे जेल जाने से नहीं डरते. उन्होने कहा कि हम यहां अपने लिए नहीं आए. जहां-जहां आप प्रचार करने जाती है, जीतना शुरू करती है.

Delhi Excise Policy Case: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने इशारों-ही-इशारों में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रोज खड़े होकर धमकी दे रहे हैं कि गिरफ्तार कर लेंगे. केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे. हजारों-लाखों केजरीवाल को कैसे गिरफ्तार करोगे.

आप के संयोजक ने आगे कहा, "तुम्हारी दस साल से देश में सरकार है. आज देश का बच्चा-बच्चा पूछ रहा है कि देश में कितने स्कूल बनाए. किस-किस का मुंह बंद करोगे. हम अन्ना आंदोलन से निकले हैं. रामलीला मैदान की स्टेज पर मैं, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया बैठते थे, हमें गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन जो करोड़ों लोगों की भीड़ रामलीला मैदान में आती थी, उन्हें कैसे गिरफ्तार करोगे."

'केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "केजरीवाल जेल जाने से नहीं डरता. हम यहां अपने लिए नहीं आए. जहां-जहां आम आदमी पार्टी प्रचार करने जाती है, जीतना शुरू करती है. जैसे आपने पिछले चुनाव में रानी अग्रवाल को समर्थन दिया था, वैसे ही इस बार भी दीजिए. सिंगरौली से यह शुरुआत होगी और मध्य प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचेगी. जिस दिन चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे पता नहीं कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर, लेकिन जहां भी रहूं, आवाज आनी चाहिए कि सिंगरौली में केजरीवाल आया था और सिंगरौली वालों ने ऐतिहासिक जीत देकर भेजा है."

आज ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को सुबह में आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए और एमपी में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal ED Notice: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजेगी ED? AAP प्रमुख के पत्र का कर रही समीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget