एक्सप्लोरर

BJP-Congress के हमले पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, लोगों से कहा- 'फिर बनाओ CM, पानी...'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी शासित एक भी राज्य में फ्री बिजली की सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं. दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो वे सब्सिडी बंद कर देंगे.

Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. बीजेपी नेता दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते. इस मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल भी अपने विरोधियों पर पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में दिखाई देते हैं. 

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने की घोषणा की थी, जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही सवाल उठाए थे. दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनसे पूछा था कि "पैसे कहां से आएंगे?" 

कांग्रेस-बीजेपी नेताओं को दिया ये जवाब  
 
अब इस मसले पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि, "हमने दिल्ली की हर महिला खाते में हजार-हजार रुपए महीना देने की पूरी तैयारी कर रखी है."

अरविंद केजरीवाल ने मिशन 2025 के तहत मोती नगर विधानसभा में पदयात्रा के दौरान कहा, "हमने दिल्ली की हर महिला खाते में हजार-हजार रुपए महीना देने की तैयारी कर रखी है." इस मौके पर बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए और बिजली फ्री कर दी.

'बीजेपी वाले सब्सिडी बंद कर देंगे'

उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित एक भी राज्य में ये सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही हैं. दिल्ली में उनकी सरकार बनी तो बिजली सब्सिडी बंद कर देंगे. इसलिए, उन्होंने मुझे जेल भेज दिया. मेरे पीछे उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है. बीजेपी वाले सीवर ओवरफ्लो करा रहे हैं. यहां की सड़कें टूटी हुई हैं. आप चिंता मत करो. आपका केजरीवाल सब ठीक कर रहा है. पूरी दिल्ली में युद्धस्तर पर सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है. बाकी रुके हुए कार्य भी टॉप स्पीड से कराए जा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा के दौरान कहा कि जल्द ही सारी सड़कें ठीक हो जाएंगी. सीवर की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है. वहीं, पानी के बिल को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों के पानी के अनाप- शनाप बिल आए हैं. आप वोट देकर फिर मुझे अपना मुख्यमंत्री बनाओ, मैं आपके सारे बिल माफ कर दूंगा.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. इसी कड़ी में वीरवार शाम वे अपने पदयात्रा कार्यक्रम के तहत मोती नगर विधानसभा पहुंचे थे, जहां उनसे मिलने के लिए काफी भीड़ जमा हो गई.

दिल्ली में इस रूट पर आज से अगले दो दिन तक लगेगा जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
दिल्ली: ₹2500 वाली योजना के लिए महिलाओं ने CM का जताया आभार
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
संसद में राहुल गांधी के बचाव में क्यों आए अखिलेश यादव? खुद बताई वजह
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
Gen-Z की सोच को समझना होगा... दिल्ली BJP नेताओं का संदेश
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget