एक्सप्लोरर

'मोदी का काल, देश का लाल, Welcome Back केजरीवाल', AAP विधायक ने लगाया पोस्टर

Arvind Kejriwal Bail: सीएम केजरीवाल को बेल मिलने से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. हरियाणा में चुनाव प्रचार के बीच सीएम केजरीवाल को बेल मिलना पार्टी के लिए बड़ी राहत हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआई के केस में जमानत मिल गई. इससे पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. इस बीच आप मुख्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है. इस पोस्टर में सीएम केजरीवाल को 'देश का लाल' और 'मोदी का काल' बताया गया है.

इस पोस्टर को आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार मोनू की तरफ से लगाया गया है. कुलदीप कुमार मोनू कोंडली से विधायक हैं. पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए. वहीं तिहाड़ जेल के बाहर आप समर्थकों ने पोस्टर लगाया है. इसमें लिखा है 'जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए'.

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रया, क्या कुछ कहा?

आप कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आप कार्यालय पहुंचे. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आप नेताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई.

इस बीच आप के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, "भाजपा के मुंह पर थप्पड़ लगा है... आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि सत्ता का गलत इस्तेमाल किया गया है. हरियाणा के उम्मीदवारों में चार गुना उत्साह है और अब और ज्यादा जोर-शोर व ताकत के साथ हर कार्यकर्ता काम करेगा क्योंकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा आएंगे... धीरे-धीरे सब बाहर आ गए हैं. अब भाजपा की बोलती बंद हो गई है."

उधर दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े मामले में सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत मिलने के बाद रिहाई के आदेश जारी किए. विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने केजरीवाल के वकीलों द्वारा अदालत के समक्ष 10 लाख रुपये का जमानती बांड और इतनी ही राशि की दो जमानतें दाखिल किए जाने के बाद यह आदेश पारित किया. अदालत ने बचाव पक्ष के वकीलों के उस अनुरोध को भी स्वीकार किया कि केजरीवाल की शीघ्र रिहाई के लिए विशेष कर्मचारी के माध्यम से रिहाई आदेश भेजा जाए. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शकूरपुर से 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम को नहीं मिली जमानत, HC ने पुलिस से 27 अगस्त तक मांगा जवाब
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 'मानसूत्र सत्र के पहले ही दिन हम...'
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget