एक्सप्लोरर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर कल भी होगी सुनवाई, क्या मिलेगी राहत?

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई. ईडी ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज (बुधवार) कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. सीएम की तरफ से वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने दलील पेश की. अब गुरुवार (20 जून) को भी सुनवाई जारी रहेगी.

सुनवाई के दौरान जज न्याय बिंदू ने कहा कि मैं फैसला सुरक्षित नहीं रखूंगी. हर कोई जानता है कि यह एक हाई-प्रोफाइल मामला है. मैं सुनवाई के बाद आदेश पारित करूंगी. मैं आदेश सुरक्षित नहीं रखूंगी.

क्या बोले सीएम केजरीवाल के वकील?

सीएम केजरीवाल के वकील ने सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बयान का हवाला दिया, रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा रेड्डी इस मामले में सरकारी गवाह हैं. उन्होंने कहा कि उनसे (रेड्डी) खास तौर पर मेरे (केजरीवाल) बारे में पूछा गया. उन्होंने मेरे बारे में बयान दिया, फिर उनके बेटे को अंतरिम जमानत मिल गई. बाद में उन्हें माफी दे दी गई.

ईडी की तरफ से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने जमानत याचिका का विरोध किया. उन्होंने कहा कि उनपर गंभीर आरोप हैं.

 सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

जज ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी. न्यायिक हिरासत पर सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया. 

सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वकील ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की ईडी की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि उनकी हिरासत बढ़ाने का कोई आधार नहीं है.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. उन्होंने इस गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.

इसी दौरान शीर्ष अदालत ने 10 मई को 21 दिनों के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी. इसके बाद उन्होंने दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. गिरफ्तारी को चुनौती के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला रिजर्व है.

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से त्राहिमाम! मंगलवार को सीजन की सबसे गर्म सुबह दर्ज, कब होगी बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदीर शाह मर्डर केस: आरोपी अनवर खान की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
नदीर शाह मर्डर केस: आरोपी अनवर खान की जमानत याचिका, कोर्ट ने पुलिस ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
दिल्ली में फिर शुरू हुई ‘फूल वालों की सैर’, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- ये भाईचारे की मिसाल
दिल्ली में फिर शुरू हुई ‘फूल वालों की सैर’, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- ये भाईचारे की मिसाल
खामेनेई की शहादत का जिक्र कर ऑल इंडिया शिया काउंसिल की अपील, 'ईद पर नमाज के दौरान...'
खामेनेई की शहादत का जिक्र कर ऑल इंडिया शिया काउंसिल की अपील, 'ईद पर नमाज के दौरान...'
'सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी से पहले इजाजत लेना जरूरी', कोर्ट ने आरोपी को किया रिहा
'सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी से पहले इजाजत लेना जरूरी', कोर्ट ने आरोपी को किया रिहा

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget