एक्सप्लोरर

Exclusive: अरविंद केजरीवाल का BJP पर वार, 'अगर AAP नहीं जीती तो...'

Exclusive: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप नेताओं को झूठे केस में फंसाया गया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नहीं जीती तो दिल्ली में फ्री बिजली बंद हो जाएगी.

Arvind Kejriwal Exclusive: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अलग थलग रखा गया. मानसिक तौर पर ये काफी दिक्कत वाला होता है. मेरा वजन कम हो गया. इंसुलिन के लिए कोर्ट जाना पड़ा. जेल में 177 दिन बहुत कठिन थे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि आम आदमी पार्टी नहीं जीती तो दिल्ली में फ्री बिजली बंद हो जाएगी.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मेरे पास सत्ता रहे या सत्ता न रहे ये इंपॉर्टेंट नहीं है. मेरे लिए चिंता विषय है कि दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा. दिल्ली में बिजली का क्या होगा. फ्री बिजली देना कहां से गलत है. दुनिया के बड़े देश फ्री शिक्षा दे रहे हैं, मैं भी दे रहा हूं. ये राष्ट्र निर्माण का काम है.''

गीता ने मेरा साथ दिया- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा, "मैं जब जेल में था तो मां-पिता की याद आती थी. पूरा दिन सेल में अकेले रहता था. मेरी 15-20 दिन तक दवाईयां बंद कर दी थीं. फिर हमें कोर्ट जाना पड़ा. कोर्ट ने डॉक्टर्स का पैनल बनाया. गीता ने मेरा साथ दिया. मैंने गीता को कई बार पढ़ा."

अरविंद केजरीवाल बदल गए हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने कोई बेइमानी नहीं की. कोई आरोप साबित नहीं हुए. सारे केस झूठे हैं. मेरी इमेज को बदनाम करने के लिए ये केस लगाए गए."

पूर्व सीएम ने कहा, "बीजेपी हमारे ऊपर कीचड़ फेंकने का गेम कर रही है. दिल्ली का कोई आदमी ये नहीं कह रहा कि आपने गलत किया है. ये काम के मामले में हमसे नहीं जीत सकते इसलिए केजरीवाल को बदमान कर रहे हैं."

कानून-व्यवस्था पर सवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब है. दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का काम गृहमंत्री अमित शाह के अंदर आता है. मैं दिल्ली के लोगों की तरफ से अपील करता हूं कि वो ठोस कदम उठाएं.

आप विधायक नरेश बालियान पर लगे आरोपों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''उन्हें धमकी दिया जा रहा था. उन्होंने इसकी शिकायत की. पुलिस ने नरेश बालियान को ही गिरफ्तार कर लिया. गैंगस्टर नंदू को नहीं पकड़ा गया.''

केंद्र की योजना लागू नहीं करने के आरोप पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने सभी के लिए ईलाज फ्री कर दिया. उनकी योजना के तहत सिर्फ पांच लाख तक का ईलाज फ्री है और कई शर्ते हैं. 

केजरीवाल ने कहा, ''मैं सभी रुके हुए काम करवा रहा हूं. जेल जाने के बाद कई चीजें खराब करने की कोशिश की गई. हम सभी रुके हुए काम करवा रहे हैं. एमसीडी में पहले तनख्वाह नहीं मिलती थी.''

सीएम बनने के सवाल पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है. कहां फ्री बिजली है. अच्छे स्कूल कहां हैं? सरकारी अस्पतालों का क्या हाल है. ये लोग दिल्ली में आ गए तो ये सभी सुविधाएं बंद हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि अगर जनता जिताएगी तो सीएम बनूंगा. अच्छे लोग पार्टी में आएंगे तो परिवार बड़ा बनेगा. हम अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ते रहे हैं, लड़ते रहेंगे. 

अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, 'BJP हर विधानसभा क्षेत्र में कटवा रही वोट', शेयर किया ये आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget