एक्सप्लोरर

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान कराया हमला

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बीजेपी के लोगों को नहीं रोका. पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कुछ हुआ तो बीजेपी जिम्मेदारी होगी.

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली की विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की. बीजेपी ने हमला कराया. पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने बीजेपी के लोगों को नहीं रोका.

दिल्ली के मंत्री और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब ईडी, सीबीआई और जेल से भी बात नहीं बनी तो अब बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल पर हमला करवा रहे हैं. अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए बीजेपी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी.

मनीष सिसोदिया ने भी साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है. यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है. अगर अरविंद केजरीवाल जी को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी. हम डरने वाले नहीं हैं-आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी." 

बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल के जान के दुश्मन बने- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज विकासपुरी क्षेत्र में अपनी पदयात्रा कर रहे थे. उस दौरान उनपर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हमला किया. ये बहुत ही चिंताजनक बात है. गंभीर बात है. पहले ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया. जेल के अंदर उनको इंसुलिन नहीं दी गई. जान से मारने की कोशिश की गई. अब जब वो अपनी पार्टी के प्रचार कर रहे हैं तो उस दौरान उनपर हमला किया जा रहा है. बीजेपी वाले अरविंद केजरीवाल के जान के दुश्मन बन गए हैं."

बता दें कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के नेता जनसंपर्क में जुट गए. पूर्व सीएम केजरीवाल सहित पार्टी के कई बड़े नेता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा के लिए लोगों से मिल रहे हैं.

दिल्ली: कल्याणपुरी में चाकू गोद कर युवक की हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget