एक्सप्लोरर

'कौरवों के पास अथाह पैसा था लेकिन...', दिल्ली में सियासी हलचल के बीच बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal News: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी वाले दिखाना चाहते थे कि वो दिल्ली जीत गए हैं लेकिन कृष्ण जी ने चक्र चलाया और हम जीत गए.

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को एक बार फिर से घेरा है. उन्होंने हाल में हुए मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी वाले रैली के जरिए ये दिखाना चाहते थे कि वो जीत गए हैं लेकिन हम चुनाव जीत गए.

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''कौरवों के पास अथाह पैसा था, शक्ति थी. पांडवों के साथ श्रीकृष्ण थे. हमारे साथ भी भगवान हैं. तीन दिन पहले हमें इसका संकेत मिला जब मेयर का चुनाव हुआ. आखिरी वोट काउंटिंग तक इनके नेता बैठे रहे. सिविक सेंटर से बीजेपी कार्यालय तक रैली होनी थी.''

हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ''ये दिखाना चाहते थे कि हम दिल्ली जीत गए हैं. लेकिन कृष्ण जी ने चक्र चलाया और हम 3 वोट से जीत गए. भगवान हमारे साथ है, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.''गौरतलब है कि गुरुवार (14 नवंबर) को मेयर पद पर दलित के लिए सुरक्षित कार्यकाल के वास्ते महेश खिंची और उप महापौर पद भारद्वाज को चुना गया. चुनाव प्रक्रिया में हुई देरी की वजह से उनका कार्यकाल सिर्फ 5 महीने का है.

दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी लगातार रणनीति बनाने में जुटी है. हालांकि इस बीच आप को रविवार (17 नवंबर) को उस वक्त झटका भी लगा जब पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने मंत्रिपरिषद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसे लेकर सीएम आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय, आम आदमी पार्टी (AAP) अपने खुद के एजेंडे के लिए लड़ने में व्यस्त है, जिससे दिल्ली वालों को बुनियादी सेवाओं की आपूर्ति रुक गई है.

ये भी पढ़ें:

'ईमानदारी की दुहाई देने वालों का सच सामने आया', कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद AAP पर BJP हमलावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget