एक्सप्लोरर

'अब मैं आ गया हूं, अगले...', अरविंद केजरीवाल ने दिलाया बड़ा भरोसा

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके जेल में होने के कारण राजधानी के काम रुके हुए थे, लेकिन अब 3-4 महीने के अंदर ही सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे.

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली वालों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब मैं आ गया हूं और सभी रुके हुए काम जल्द पूरे किए जाएंगे.

शुक्रवार (27 सितंबर) को रोशनारा रोड का जायजा लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले 3-4 दिनों में सड़कों का आकलन करेंगे और युद्धस्तर पर टूटी हुई सड़कों को ठीक कराया जाएगा.

'3-4 दिनों में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का आकलन किया जाए'

अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी के साथ सड़कों का मुआयना करने निकले. उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, ''कल भी मैं आतिशी के साथ डीयू गया था. सड़कें टूटी हुई हैं. आज हम यहां आए हैं. इसलिए मैंने आतिशी से अनुरोध किया है कि अगले 3-4 दिनों में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का आकलन किया जाए.''

रुके हुए काम पूरे किए जाएंगे - केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हमारे सभी विधायक और मंत्री सड़कों पर उतरकर उसका मूल्यांकन करेंगे. अगले कुछ महीनों में युद्धस्तर पर क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत किया जाएगा ताकि लोगों को किसी तरह की समस्या ना आए. मैं जेल में था और इसलिए उन्होंने बहुत सारे काम रोक दिए लेकिन मैं दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब मैं आ गया हूं सभी रुके हुए काम पूरे किए जाएंगे.''

एमसीडी चुनाव पर एलजी को केजरीवाल ने घेरा
एमसीडी हाउस में स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं हैरान हूं. एमसीडी के कानून में लिखा है कि कॉर्पोरेशन का सत्र बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है. एलजी कैसे सत्र बुला सकते हैं. हम लोकतंत्र में रह रहे हैं. उनकी मंशा साफ नहीं है. कल ये कहेंगे कि होम सेक्रेटरी लोकसभा की अध्यक्षता करेंगे. कुछ ना कुछ गड़बड़ करने की साजिश चल रही है. '' 

केजरीवाल ने कहा कि सत्र से पहले काउंसिलर को 72 घंटे का समय दिया जाता है. मेयर ने कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने आज होने वाले चुनाव को गैरकानूनी और असंवैधानिक घोषित किया है. कमिश्नर से कहा है कि आज का चुनाव ना कराए जाएं. 

ये भी पढ़ें- MCD News: कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव से खुद को अलग रखने का क्यों लिया फैसला? जानें देवेंद्र यादव का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget