एक्सप्लोरर

बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये, 10 लाख तक हेल्थ इश्योरेंस, ऑटोवालों पर केजरीवाल मेहरबान

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर के यहां भोजन किया. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ थीं.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा दाव चला है. उन्होंने दिल्ली के ऑटो चालकों को लेकर पांच बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने ऐलान किया कि किसी भी ऑटो वाले की बेटी की शादी होगी तो सरकार एक लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर देगी. हर ऑटो वाले को 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ऑटो वालों के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है. मुझे याद है 2013 में मेरी नई नई पार्टी बनी थी उस समय दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी. उस समय दिल्ली में ऑटोवाले को दुत्कारा जाता था. मैं ऑटोवाले के समर्थन में सभा की थी. ये लोग व्यवस्था के पीड़ित हैं. अगर हमारी सरकार बनी तो हम सिस्टम ठीक करेंगे. हमारी सरकार आने के बाद हमने कई तरह के काम किए. कल मैंने घर में ऑटो वाले भाइयों के साथ मीटिंग की थी. इन्होंने मुझे खाने पर घर बुलाया था. इन्होंने बहुत अच्छा खाना खिलाया. मैं कह सकता हूं कि मैंने ऑटो वालों का नमक खाया है." 


बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये, 10 लाख तक हेल्थ इश्योरेंस, ऑटोवालों पर केजरीवाल मेहरबान

अरविंद केजरीवाल ने पांच घोषणाएं की

  • ऑटोवालों का 10 लाख तक का लाइफ इंश्योरेंस, 5 लाख तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
  • ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
  • ऑटोवालों की वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये 
  • ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा सरकार उठाएगी
  • पूछो ऐप फिर से चालू किया जायेगा

दरअसल, अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ कोंडली इलाके में नवनीत कुमार नाम के ऑटो चालक के यहां लंच करने पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने ये ऐलान किया. नवनीत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बड़े ऐलान के साथ नमक का क़र्ज़ चुका दिया है. उन्होंने घर पर आकर खाना खाया और परिवार से मुलाक़ात की. परिवार बेहद खुश है. 

नवनीत ने कहा कि ऑटो चालकों के लिये पहले भी बहुत कुछ किया है और आगे भी करते रहेंगे. नवनीत की पत्नी ने कहा कि बहुत सारे पकवान बनाये थे. केजरीवाल और उनकी पत्नी दोनों को खाना पसंद आया. उन्होंने परिवार का हाल चाल जाना. 

दिल्ली में किससे है AAP की लड़ाई? संजय सिंह का बड़ा बयान, BJP पर लगा दिए ये आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget