एक्सप्लोरर

दिल्ली में किससे है AAP की लड़ाई? संजय सिंह का बड़ा बयान, BJP पर लगा दिए ये आरोप

Delhi Election 2025: संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के साथ सबसे भ्रष्ट पार्टी भी है. चुनाव आयोग को इन मतदाताओं से माफी मांगी जानी चाहिए, क्योंकि उनको नाम काटने की एप्लिकेशन दी गई है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर वोट कटवाए जा रहे हैं. जहां लोग घरों में मौजूद है, उसके बावजूद उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए. आज मैं वोट कटवाने के मामले में बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं. वो विधानसभा आर के पुरम है.

संजय सिंह ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए 3800 प्रार्थना पत्र दिया गया. बीजेपी दिल्ली चुनाव घोटाला और वोट कटवा कर लड़ना चाहती है. आज उस आर के पुरम के मतदाता भी हमारे साथ हैं, जिनके नाम कटवाए गए हैं और ऐसे बूथ पर मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं, जहां से आम आदमी पार्टी जीतती आ रही है.

बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी- संजय सिंह

उन्होंने कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के साथ सबसे भ्रष्ट पार्टी भी है. चुनाव आयोग को इन मतदाताओं से माफी मांगी जानी चाहिए, क्योंकि उनके सामने इनके नाम काटने की एप्लिकेशन दी गई है.  बीजेपी के लोग ये एप्लिकेशन दे रहे हैं. नाम कटवाने के लिए यहां दूसरे लोग थोड़ी न आएंगे.

आप नेता ने कहा कि हमारी तो सीधी लड़ाई बीजेपी से है. हमने 3800 में से 1800 लोगों तक जाकर उनसे बात की और ये सभी लोग वहां वर्षों से रह रहे हैं और इन सभी के नाम कटवाने के लिए फॉर्म 10 भरकर दिया गया.

इंडिया गठबंधन के नेता के सवाल पर क्या बोले?

वहीं इंडिया गठबंधन के नेता के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि बैठक में सभी दलों के लोग इकट्ठा होंगे तो यह जानकारी में आएगा कि कौन नेता चुना जाता है.

इसक अलावा अरविंद केजरीवाल के 'शीशमहल' के वीडियो और बीजेपी के आरोपों पर संजय सिंह ने कहा कि 11 हजार करोड़ के जहाज और दस लाख के सूट का वीडियो कब आएगा. वे लोग प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के घरों का भी वीडियो जारी करें. अदाणी के दलालों को हम कब तक जवाब देंगे. उन्होंने कहा, "मैं कहना चाहता हूं सभी मंत्री और मुख्यमंत्री का वीडियो भी सार्वजनिक हो और बताया जाए कि कहां कितना खर्च हुआ?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget