एक्सप्लोरर

दिल्ली में पटाखा बैन करने के फैसले पर अरविंद केजरीवाल बोले- 'इसमें हिंदू-मुस्लिम जैसा कुछ...'

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि दीये और मोमबत्ती जलाकर हमें ये त्योहार मनाना चाहिए, पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है. इसका खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा.

Arvind Kejriwal On Firecrackers: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री और उसे फोड़ने पर प्रतिबंध है. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर बैन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार रोशनी का है. हमें पटाखे नहीं जलाने चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा करके हम अपने ऊपर ही एहसान कर रहे हैं.

पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर RSS प्रमुख की टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ''यहां तक ​​कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट भी कहते हैं कि प्रदूषण को देखते हुए हमें पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए, हमें दीये जलाने चाहिए. यह त्योहार रोशनी का है पटाखे का नहीं. दीये और मोमबत्ती जलाकर हम ये त्योहार मनाएं न कि पटाखे जलाएं.'' 

इसमें हिंदू-मुस्लिम जैसी कोई बात नहीं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, ''पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है. ऐसा नहीं है कि हम किसी पर एहसान कर रहे हैं. ऐसा करके हम अपने ऊपर ही एहसान कर रहे हैं. जो प्रदूषण होगा, उसका खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा, इसलिए इसमें हिंदू-मुस्लिम जैसी कोई बात नहीं है. सबकी सांसें जरुरी हैं, सबकी जिंदगी जरुरी है.'' RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हिंदुओं के त्योहार को लेकर ही क्यों प्रतिबंध लगाए जाते हैं.

MCD कर्मचारियों पर क्या बोले केजरीवाल?

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, ''MCD में हमारी सरकार ने आज बड़ा काम काम किया है. 18 साल से MCD में समय पर कर्मियों को तनख्वाह नहीं मिलती थी. 70-80 फीसदी समय कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन में जाता था. दो साल से जब से हमारी सरकार है, हर महीने के पहले हफ्ते कर्मचारियों के खाते में तनख्वाह जाती है. 

आज बड़ी खबर ये है कि अभी 31 अक्टूबर आया नहीं है, 1 नवंबर के बाद तनख्वाह मिलनी थी, लेकिन दिवाली को देखते हुए करीब 64 हज़ार MCD कर्मचारियों के अकाउंट में अभी ही तनख़्वाह पहुंच चुका है. दिवाली बोनस भी दिया गया है.

आयुष्मान भारत योजना पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

आयुष्मान भारत योजना को लेकर पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा, ''मैं नहीं कह रहा CAG का कहना है कि आयुष्मान योजना में बड़े घोटाले हुए हैं. आप अस्पताल में भर्ती होंगे तभी आयुष्मान योजना में इलाज होगा, लेकिन हमारे यहां हर तरह का इलाज फ्री है. मैंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि आप दिल्ली का मॉडल लागू करें. उनका यह कहना है कि आप आयुष्मान योजना ही लागू करें, हम अपनी योजना कैसे बंद कर दें.''

ये भी पढ़ें:

Delhi: देवेंद्र यादव ने किया यमुना घाट का दौरा, कहा- 'छठ से पहले यमुना का पानी हुआ जहरीला'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget