एक्सप्लोरर

Apple iPhone Alert: सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर आरोप, कहा- 'जासूसी पर उतरी मोदी सरकार'

Pegasus Spyware: सौरभ भारद्वाज ने कहा- केंद्र सरकार पर कुछ साल पहले आरोप लगा था कि एक देश से सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर खरीदा, जिसके जरिए सरकार विपक्षी नेताओं, अफसरों और जजों की जासूसी करवा रही है.

Delhi News: आप सांसद राघव चड्ढा ​(Raghav chadha) सहित कई भारतीय नेताओं के एपल आई फोन पर अलर्ट (Apple iPhone Alert) आने की खबर देशभर में आग की तरह फैलने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने केंद्र सरकार बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलताओं की वजह से घबराई गई है. वह जासूसी करने पर उतर आई है!!

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार पर कुछ साल पहले आरोप लगा था कि एक देश से सरकार ने पेगासस स्पाइवेयर खरीदा जिसके जरिए सरकार विपक्षी नेताओं, अफसरों और जजों की जासूसी करवा रही है. आज फिर वही आरोप लगे हैं. केंद्र सरकार के लिए ऐसा करना कोई बड़ी बात नहीं है.

विपक्षी नेता सरकार के निशाने पर 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पेगासस स्पाइवेयर जासूसी मसले पर केंद्र सरकार ने देश की संसद में नहीं दिया था. अब वही आरोप दोबारा लगा रहा है कि केंद्र सरकार हर विपक्षी नेता को जेल में डालने पर उतारू है. विपक्षी नेता खासतौर से उनके निशाने पर हैं. 

इन नेताओं को मिला एपल अलर्ट का मैसेज 

बता दें कि एपल ने आज सुबह भारत के कई विपक्षी नेताओं को अलर्ट मैसेज भेजा है. एपल के अलर्ट में कहा गया है कि उनके आईफोन को 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स' के जरिए निशाना बनाया गया. आईफोन स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स द्वारा रिमोटली कंट्रोल किया जा रहा है. नेताओं के अलावा देश के कुछ पत्रकारों को भी एपल के जरिए अलर्ट मैसेज मिलने की सूचना है. जिन नेताओं को एपल का अलर्ट मिला है उनमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, सीडब्लूसी के सदस्य पवन खेड़ा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सीपीआई-एम नेता सीताराम येचुरी, राघव चड्ढा शामिल भी हैं. एपल ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी ये अलर्ट भेजा है.

Apple iPhone Alert: एपल अलर्ट को Raghav Chadha ने बताया देश पर हमला, कहा- 'हर भारतीय को चिंतित होने की जरूरत '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget