एक्सप्लोरर

JNU: देश विरोधी पोस्टर विवाद पर घमासान जारी, JNU प्रशासन ने जांच कमेटी गठित करने के दिए संकेत 

Jawaharlal Nehru University: फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसे नारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद जेएनयू प्रशासन ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए.

Delhi News: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) परिसर में देश विरोधी नारों और पोस्टर (Anti National Poster) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा. जेएनयू (JNU) प्रशासन के एक अधिकारी ने 'देश-विरोधी' नारों की घटनाओं की जांच के लिए जल्द ही एक समिति गठित करने के संकेत दिए हैं. ‘स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज’ की इमारत की दीवार पर लिखे 'भारत के कब्जे वाला कश्मीर', 'फ्री कश्मीर' और 'भगवा जलेगा' जैसे नारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के एक दिन बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.

फिलहाल, जेएनयू के दीवारों पर देश विरोधी नारों वाले पोस्टर को प्रशासन के आदेश पर रंग-रोगन करा दिया गया है. जेएनयू के रेक्टर सतीश चंद्र गारकोटी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'हम अपने मुख्य सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और सुझावों के आधार पर इस मुद्दे से निपटने के लिए कदम उठाए जाएंगे.'

विवेकानंद की प्रतिमा को खराब करने का हुआ था प्रयास

सतीश चंद्र गरकोटी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने परिसर में बार-बार होने वाले 'राष्ट्र-विरोधी' नारों की घटनाओं की जांच करने के लिए एक समिति गठित करने की योजना बनाई है. पिछले साल दिसंबर में विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विद्यालय की दीवारों पर जातिवादी गालियां, “ब्राह्मण कैंपस छोड़ो” और “ब्राह्मण-बनिया, हम आपके लिए आ रहे हैं! हम बदला लेंगे” जैसे नारे लिखे हुए मिले थे. 

विवादत पोस्टर नई बात नहीं

नवंबर 2019 में जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा को विरूपित कर दिया गया था. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर कुलपति कार्यालय की दीवारों को रंग दिया था और परिसर के अंदर 'भारत विरोधी' नारे लगाए गए जिससे विवाद पैदा हो गया था.

ABVP ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

देश विरोध पोस्टर को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हाल ही में विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर ऐसी घटनाओं पर चिंता जाहिर की है. एबीवीपी ने इस मामले को लेकर जेएनयू प्रशासन को एक ज्ञान दिया है. ज्ञापन के जरिए छात्र संगठन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने में विफल रहने के लिए मुख्य सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की एबीवीपी ने मांग की है.

यह भी पढ़ें: Delhi के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप, आतिशी ने ​दिए जांच के आदेश, CVO को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget