एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: विवादों के बीच अलका लांबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कुछ दिन पहले ही कराई थी कांग्रेस की किरकिरी!

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की गुप्त रणनीति का खुलासा करने के बाद सूत्रों से खबर मिली थी कि आलाकमान अब अलका लांबा के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है.

Delhi News: दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने वाला बयान देकर विवादों में फंसी अलका लांबा (Alka Lamba) को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) द्वारा रविवार को जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की लिस्ट में अलका लांबा को स्पेशल इनविटी (Special Invitee) बनाया गया है. इस पर अलका की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

'आंखों में आंसुओं का सैलाब'

अलका लांबा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरी आखों में इस समय खुशी के आंसुओं का सैलाब है. मन में सकूं है. 30 सालों के राजनैतिक संघर्ष और सफर में आज एक बार फिर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा जीतने में कामयाब जो हुई हूं.' अलका लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधाी, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा, 'मैं दिल से आभार व्यक्त करती हूं, और उन सभी साथियों का भी जिन्होंने सदा मेरा साथ दिया. मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी.'

संदीप दीक्षित का जिक्र नहीं

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई कांग्रेस की बड़ी मीटिंग के बाद अलका लांबा ने पार्टी की गुप्त रणनीति का खुलासा कर दिया था. उन्होंने बताया था कि कांग्रेस आलाकमान की तरफ से उन्हें दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है. अलका के इस बयान से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में दरार की खबरें आने लगी थीं. क्योंकि ऐसी चर्चा थी कि दिल्ली में AAP और कांग्रेस एकसाथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में AAP भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई. लेकिन जल्द ही कांग्रेस पार्टी ने अलका के बयान से पलड़ा झाड़ लिया था. सिर्फ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ही थे, जिन्होंने पार्टी द्वारा बयान का खंडन किए जाने के बाद भी अलका का सपोर्ट किया, और AAP पर पलटवार करते हुए उनका बचाव किया. हालांकि अलका ने अपनी पोस्ट में संदीप दीक्षित के नाम का जिक्र तक नहीं किया.

ये भी पढ़ें:- INDIA में दरार के सवाल पर पवन खेड़ा का जवाब, बोले- 'हम चूक गए तो लोगों को शक्ल कैसे दिखाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया अध्यक्ष, सरकार ने निर्मल जैन को दी जिम्मेदारी
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'
ग्रेटर नोएडा: 6 साल के मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत, पिता का फूटा गुस्सा- 'योगी जी मुझे इंसाफ...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget