एक्सप्लोरर

'CM केजरीवाल के खिलाफ गवाही नहीं दी इसलिए...', अमानतुल्लाह खान का वीडियो मैसेज

Amanatullah Khan News: वीडियो संदेश में अमानतुल्लाह खान ने कहा कि करीब डेढ़ दो साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है.

Amanatullah Khan News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान से केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गुरुवार को 13 घंटे तक पूछताछ की. अमानतुल्लाह खान ने इसके बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे गिरफ़्तार कर के मेरे हौसलों को नहीं तोड़ पाओगे.

वीडियो संदेश में अमानतुल्लाह खान कहते दिखाई दे रहे हैं कि हम इनके सामने न झुकेंगे और न ही टूटेंगे और न ही सीएम अरविंद केजरीवाल को छोड़कर जाएंगे.  ईडी दिल्ली वक्फ बोर्ड (Delhi Waqf Board) में नियुक्ति के मामले में गड़बड़ी की शिकायत की जांच कर रही है. इसी मामले में अमानतुल्लाह खान से पूछताछ हुई.

अमानतुल्लाह खान का वीडियो संदेश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, ''मैं ये बताना चाहता हूं कि पिछले तकरीबन डेढ़ से दो साल से केंद्र सरकार की सारी एजेंसियां पूरी तरह से मेरे पीछे पड़ी हुई है. हमें बहुत परेशान किया है. उनकी ये कोशिश रही है कि मैं किसी भी तरह से इस्तीफा दे दूं. सीएम अरविंद केजरीवाल जी को छोड़ दूं और उनके खिलाफ गवाही दे दूं.'' 

गद्दारी मेरे खून में नहीं है- अमानतुल्लाह खान

वीडियो में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान आगे कहते हैं, ''गिरफ्तारी के बाद भी मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि जिस तरह से ओखला का काम हमने किया है, जेल में रहकर भी सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बात करके सारे काम कराऊंगा. मैंने अपनी पूरी टीम को जिम्मेदारी दे दी है. वो एक-एक गली में, एक-एक घर में जाकर लोगों से मिलेंगे और लोगों से पूछ-पूछकर काम कराएंगे. परेशान होने की जरुरत नहीं है. ये मुझे जेल में कितना भी रखें. कितना भी टॉर्चर करें. हम इनके सामने न झुकेंगे और न ही टूटेंगे और न ही छोड़कर जाऊंगा. गद्दारी मेरे खून में नहीं है. मैं कल भी अरविंद केजरीवाल जी के साथ था और आज भी रहूंगा.''    

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने ये भी कहा, ''जिस वक्त मुझे वक्फ बोर्ड मिला था, इसकी क्या हालत थी, सभी जानते हैं. कोई रेवेन्यू देने को तैयार नहीं था. मैंने वक्फ बोर्ड में रहते हुए दिल्ली दंगों में मजहब की बुनियाद देखे बिना मैंने सबकी मदद की. कैंप लगाने का काम किया. वक्फ बोर्ड में रहते हुए मैंने जो काम किया, सभी उसे जानते हैं. आज इन्होंने वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, तबाह कर दिया है. ओखला के लोग पूरी तरह से निश्चिंत रहे कि उनके काम जिस तरीके से होते आए थे, उसी तरह से होते रहेंगे''. 

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल के हेल्थ पर मुख्यमंत्री मान ने जताई चिंता, 'इंसुलिन नहीं दे रहा जेल प्रशासन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट
CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget