एक्सप्लोरर

Delhi: उपलब्धियों की विरासत संभालने के लिए AIIMS स्थापित करेगा संग्रहालय, बनाई स्पेशल कमेटी

अब एम्स प्रशासन ने अपनी उन्हीं उपलब्धियों व विरासत को संभालने के लिए संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है. जल्द ही इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का दुनिया भर में चिकित्सीय इलाज, सुविधा और उपलब्धियों को लेकर अपनी एक अलग पहचान और स्थान है. AIIMS ने इस क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों से एक मिसाल स्थापित की है. अब एम्स प्रशासन ने अपनी उन्हीं उपलब्धियों व विरासत को संभालने के लिए संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है. अभिलेखों के संग्रह और संग्रहालय स्थापित करने के लिए एम्स प्रशासन ने एक समिति गठित की है, जिसके बाद जल्द ही इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा.

एम्स के निदेशक डा. एम श्रीनिवास ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर कहा कि इस प्रमुख संस्थान ने कार्य नैतिकता के साथ साक्ष्य आधारित चिकित्सा के क्षेत्र में एक समृद्ध संस्कृति विकसित की है. एम्स, नई दिल्ली की स्थापना 1956 में संसद के एक अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय महत्व के एक स्वायत्त संस्थान के रूप में की गई थी. इसका उद्देश्य देश में चिकित्सा शिक्षा के उच्चतम मानकों को एक स्थान पर स्थापित करना था. समर्पित डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण व परिश्रम से यह संस्थान स्थापना के बाद से ही देश भर में स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और मरीज देखभाल के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है.

संस्थान के साथ हाल के समय में जुड़े लोग इसकी कई उपलब्धियों के बारे में नहीं जानते हैं. इसकी जानकारी उन्हें मिलनी चाहिए. जिन्हें एम्स में संग्रहालय के स्थापित किये जाने के बाद इसकी जानकारी मिल सकेगी. इससे आने वाली पीढ़ियों को संस्थान की संस्कृति को अपनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि डा. पीयूष साहनी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है, जिसमें डॉ. निखिल टंडन, डॉ. टीएस जैन समेत आठ डॉक्टरों की टीम शामिल है. अभिलेखों को संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Hajj 2023: हज यात्रा के लिए 2540 यात्रियों का हुआ चयन, 1570 अभी भी वेटिंग लिस्ट में

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget