एक्सप्लोरर

दिल्ली AIIMS के लिए मेट्रो स्टेशन से ही मिलेगी 24 घंटे फ्री शटल सेवा, जान लीजिए काम की खबर

Delhi AIIMS Shuttle Service: अब सीधे एम्स मेट्रो स्टेशन से एम्स परिसर तक मरीजों को मुफ्त शटल सेवा मिलेगी. इसके लिए एम्स प्रशासन 100 इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीद रहा है. यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी.

Delhi AIIMS News: राजधानी दिल्ली स्थित एम्स (Delhi AIIMS) में लोगों को मुफ्त या काफी सस्ती दरों पर विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं, यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग इलाज के लिए दिल्ली के एम्स पहुंचते हैं, लेकिन 200 से ज्यादा एकड़ में फैले एम्स के अलग-अलग विभागों तक पहुंचने में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, एम्स प्रशासन लंबे समय से परिसर के अंदर निःशुल्क शटल सेवा (Free Shuttle Service) उपलब्ध करवा रहा है, लेकन शटल की संख्या कम होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इनका इंतजार करना पड़ता है.

लोगों की इस दिक्कत को देखते हुए एम्स प्रशासन ने शटल की संख्या बढ़ाने के साथ इसके विस्तार का निर्णय लिया है, जिसके तहत अब सीधे एम्स मेट्रो स्टेशन से एम्स परिसर तक मरीजों को शटल सेवा की सुविधा दी जाएगी और इसके फेरे भी बढ़ाये जाएंगे ताकि मरीजों और उनके अटेंडेंट को चिकित्सीय सेवा केंद्र तक पहुंचने में कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े.

100 ई-बसें खरीद रहा एम्स

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं अन्य चिकित्सीय सेवा केंद्र तक ले जाएगी. इसके लिए एम्स प्रशासन 100 और ई बसें (मिनी) खरीदने जा रहा है. एम्स के पास दो मेट्रो स्टेशन हैं. पहला, एम्स मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर एक है. इस रूट पर मेट्रो की येलो लाइन है. अब मरीजों को सीधे मेट्रो स्टेशन के गेट से एम्स परिसर तक जाने के लिए शटल सेवा मिलेगी. इसी तरह रिंग रोड पर एम्स के गेट नंबर 6 से भी एम्स के लिए निःशुल्क शटल सेवा मिलेगी.

पिंक लाईन मेट्रो पर भी मिलेगी शटल

जो लोग मेट्रो की पिंक लाइन से आ रहे हैं, उन्हें या तो एम्स पहुंचने के लिए आईएनए मेट्रो स्टेशन पर चेंज कर येलो लाइन लेनी पड़ती है या फिर पिंक लाइन के साउथ एक्स स्टेशन पर उतरकर वहां से ऑटो के जरिए गेट नंबर 6 पर पहुंच कर वहां से शटल ले सकते हैं लेकिन अब पिंक लाइन के मरीजों को मेट्रो चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी वो साउथ एक्सटेंशन उतरकर वहां से शटल सेवा लेकर एम्स पहुंच सकते हैं.

24 घंटे मिलेगी शटल सेवा, रात में फ्रीक्वेंसी होगी कम

 जानकारी के अनुसार, मेन एम्स ब्लॉक के बाद अब अस्पताल का एक्सटेंशन मस्जिद मोड़ की तरफ हो रहा है, यहां पर ओपीडी ब्लॉक, मदर एंड चाइल्ड ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक जिरियाट्रिक ब्लॉक बनाया गया है. एम्स में रोजाना 12 से 15 हजार मरीज आते हैं और उसमें से अधिकांश को ओपीडी में ही जाना होता है. ओपीडी तक पहुंचने में मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए बेहतर शटल सेवा जरूरी हो गई थी. इसलिए एम्स प्रशासन ने शटल सेवा को और बेहतर करते हुए मेट्रो स्टेशन से ही सुविधा देने का फैसला किया है. इसके लिए बसें खरीदने की प्रक्रिया जारी है जिसके महीने भर के अंदर आने की उम्मीद है. ये बसें 24 घंटे सेवा में होंगी, हालांकि रात के वक़्त इनकी फ्रीक्वेंसी कम रहेगी.

यह भी पढ़ें: Delhi Haj Committee: कौन हैं बीजेपी नेता कौसर जहां? जो चुनी गईं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget