एक्सप्लोरर

'सूखी आंखों के इलाज में हल्दी बनी संजीवनी', दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने रिसर्च में किया बड़ा खुलासा

Delhi AIIMS: एम्स के डॉक्टरों की एक नई रिसर्च के अनुसार, हल्दी में पाया जाने वाला खास तत्व करक्यूमिन सूखी आंखों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.

Delhi News: अगर आपकी आंखें अक्सर सूखी और बेजान लगती हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एम्स (AIIMS) के डॉक्टरों की एक नई रिसर्च के अनुसार, हल्दी में पाया जाने वाला खास तत्व करक्यूमिन (Curcumin) सूखी आंखों की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. इस शोध में पाया गया कि हल्दी से बनी बायो-एन्हांस्ड करक्यूमिन गोलियां आंखों में आंसू की मात्रा बढ़ाती हैं, लालिमा कम करती हैं और रूखेपन से राहत दिलाती हैं.

कैसे हुई रिसर्च?

एम्स के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद आई सेंटर में इस रिसर्च के तहत 40 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी आंखें अक्सर सूखी रहती थीं. इन प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया. पहले ग्रुप को सिर्फ प्लेसीबो (गोलियां) दी गईं. दूसरे ग्रुप को हल्दी वाली विशेष गोलियां दी गईं. दोनों ही ग्रुप को आंखों में डालने के लिए लुब्रिकेंट आई ड्रॉप्स भी दिए गए. तीन महीने बाद नतीजों में पाया गया कि जिन लोगों ने हल्दी वाली गोलियां खाईं, उनकी आंखों की नमी बढ़ी, सूजन कम हुई और जलन में भी राहत मिली.

हल्दी कैसे कर सकती है मदद?

डॉक्टरों के मुताबिक, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में सूजन कम करने वाले प्राकृतिक गुण होते हैं. यह कंजंक्टिवाइटिस, मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी आंखों की बीमारियों में भी फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, हल्दी के प्रभाव को बढ़ाने के लिए इसे कुछ विशेष तत्वों के साथ मिलाकर दिया जाता है, जिससे शरीर इसे अच्छी तरह से सोख सके.

डॉक्टरों की राय

इस अध्ययन में शामिल डॉ. थिरुमूर्ति वेल पांडियन का कहना है कि सूखी आंखों का इलाज आमतौर पर आई ड्रॉप्स, स्टेरॉयड और इम्यूनोमॉड्यूलेटर दवाओं से किया जाता है. लेकिन लंबे समय तक इनका उपयोग मोतियाबिंद जैसी जटिलताओं का कारण बन सकता है. इसलिए, डॉक्टर अब प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. हल्दी इस समस्या का एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय साबित हो सकती है.

क्या है साइड इफेक्ट्स?

हालांकि हल्दी कई मामलों में फायदेमंद साबित हुई है, लेकिन कुछ लोगों को इससे पेट में जलन, उल्टी या दस्त जैसी हल्की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, शरीर करक्यूमिन को पूरी तरह से सोख नहीं पाता, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर और शोध की जरूरत है.

क्या करें अगर आपको सूखी आंखों की समस्या है?

अगर आप भी सूखी आंखों की परेशानी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर से परामर्श करके हल्दी का सेवन शुरू कर सकते हैं. यह एक प्राकृतिक विकल्प है, जो आंखों को नमी प्रदान करने और जलन को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि,इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

बताते चलें कि हल्दी के करक्यूमिन तत्व पर यह रिसर्च सूखी आंखों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नई उम्मीद की किरण बनकर आई है. आने वाले समय में इस पर और अध्ययन किए जाएंगे ताकि इसे एक कारगर इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सके.

ये भी पढ़ें- मनोज वशिष्ठ एनकाउंटर मामले में कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 'दिल्ली पुलिस और CBI के बीच समन्वय की कमी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, 8 मार्च को दिल्ली को मिलेगी पहली रिंग मेट्रो, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Delhi News: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
दिल्ली: राधास्वामी सत्संग को लेकर इन रास्तों पर बदला रहेगा ट्रैफिक, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
Delhi News: 'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'कृपया इस्तीफा दे दीजिए लेकिन ट्रंप के सामने झुकिए मत' अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग
फांसी घर मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, दिल्ली विधानसभा में नहीं मानी ये मांग

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Alcohol And Erectile Dysfunction: क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
क्या शराब पीने से बेहतर होती है बेडरूम परफॉर्मेंस? एक्सपर्ट से समझें पूरा टेक्निकल लोचा
Embed widget