एक्सप्लोरर

मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट! दिल्ली AIIMS ने संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए जारी की गाइडलाइंस

Monkeypox: मंकीपॉक्स को लेकर भारत में लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर है. सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय बैठक कर चुका है. हालांकि अभी तक देश में मंकी बॉक्स का एक भी केस नहीं है

AIIMS Issues SoPs For Monkeypox Patients: मंकीपॉक्स को लेकर भारत अलर्ट मोड पर है. इस बीच दिल्ली एम्स ने मंकीपॉक्स को रोकने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. AIIMS ने संदिग्ध मंकीपॉक्स रोगियों के प्रबंधन के लिए SOP जारी की है. मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस है, जिसके लक्षण छोटे चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान हैं, हालांकि इसके लक्षण कम गंभीर हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता के मद्देनजर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में घोषित किया है, जिसके लिए उच्च स्तर की जागरूकता, तुरंत पहचान और संक्रमण नियंत्रण उपायों की जरूरत होती है ताकि इसके प्रसार को रोका जा सके. 

मंकीपॉक्स को लेकर भारत में लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट पर है. सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय बैठक कर चुका है. हालांकि अभी तक भारत में मंकी बॉक्स का एक भी केस नहीं है, बावजूद इसके केंद्र की सरकार भी मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर है. इस एसओपी में एम्स इमरजेंसी विभाग में मंकीपॉक्स मामलों को संभालने के लिए जरूरी कदम बताए गए हैं-

ट्रायज क्षेत्र में स्क्रीनिंग

बुखार, दाने या संक्रमित मंकीपॉक्स मामलों के संपर्क में आने वाले मरीजों को तुरंत मूल्यांकन के लिए चिह्नित किया जाना चाहिए. प्रमुख लक्षणों की पहचान करें. बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, सूजन वाले लिम्फ नोड्स, ठंड, थकान और विशिष्ट त्वचा के घाव (मैकुलोपैप्युलर दाने जो वेसिकल्स और पुस्ट्यूल्स में विकसित हो सकते हैं).

आइसोलेशन या होल्डिंग क्षेत्र

एम्स ने संदिग्ध मरीजों आइसोलेशन एरिया में रखने की बात कही है. ताकि अन्य मरीजों और स्टाफ के संपर्क को कम किया जा सके. एबी-7 बेड नंबर 33, 34, 35, 36 और 37 को मंकीपॉक्स रोगियों को अलग करने के लिए चिह्नित किया गया है. ये बेड इमरजेंसी सीएमओ की सिफारिश पर मंकीपॉक्स मरीजों को आवंटित किए जाएंगे और उनका इलाज किया जाएगा. एबी-7 अस्थायी धारण कक्ष बना रहेगा जब तक कि रोगी को निर्धारित देखभाल के लिए अस्पताल में ट्रांसफर नहीं किया जाता है (सफदरजंग अस्पताल).

आईडीएसपी को सूचना

मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले की पहचान होने पर इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) के अधिकारियों को संपर्क नंबर 8745011784 पर सूचित करें. मरीज के विवरण, संक्षिप्त इतिहास, क्लिनिकल फाइंडिंग और संपर्क विवरण दें.

लेटरल एंट्री पर संजय सिंह का दावा, '4 राज्यों के चुनावों के बाद IAS में आरक्षण खत्म होगा'

सफदरजंग अस्पताल में रेफरल

सफदरजंग अस्पताल को मंकीपॉक्स मरीजों के प्रबंधन और इलाज के लिए अधिकृत किया गया है. ऐसे में मंकीपॉक्स होने के संदेह वाले किसी भी मरीज को आगे के मूल्यांकन और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेजा जाना चाहिए

मरीज हैंडलिंग और आइसोलेशन

सभी रोगियों को सख्त संक्रमण नियंत्रण उपायों के साथ संभाला जाना चाहिए. संदिग्ध मामलों के साथ निपटने पर स्टाफ को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का इस्तेमाल करना चाहिए.

डॉक्यूमेंटेशन और संचार

मरीजों के विवरण, लक्षणों और रेफरल प्रक्रिया का उचित डॉक्यूमेंटेशन बनाए रखा जाना चाहिए. इस प्रोटोकॉल को सभी संबंधित विभागों और स्टाफ को संदिग्ध मंकीपॉक्स मामलों के लिए समन्वित और इफेक्टिव रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के लिए प्रसारित किया जाना चाहिए.

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget