एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के चलते 35 ट्रेनें रद्द, 200 का परिचालन प्रभावित

Agnipath Scheme: अग्नीपथ योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वहीं 35 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा.

Agnipath Scheme Protest: सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधित अग्निपथ योजना के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण अब तक 200 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. रेलवे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. रेलवे ने कहा कि बुधवार को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से 35 ट्रेन रद्द कर दी गयीं. जबकि 13 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया. 

प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव पूर्व मध्य रेलवे पर पड़ा है जिसके अंतर्गत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आते हैं. इन राज्यों में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन देखा गया है. ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे ने प्रदर्शन के कारण आठ ट्रेनों के परिचालन की निगरानी करने का फैसला भी किया है. अधिकारियों ने बताया कि वे इन ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और स्थिति के हिसाब से उनके परिचलान के संबंध में निर्णय लेंगे.

Reliance Industries AGM: क्या रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल का आ सकता है IPO? जानें क्या है ब्रोकरेज हाउस की राय

कौन सी ट्रेनें हुई प्रभावित

इन ट्रेनों में 12303 हावड़ा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस, 18622 रांची-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 18182 दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 13512 आसनसोल -टाटा एक्सप्रेस, 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13409 मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस शामिल हैं.

पूर्व मध्य रेलवे की दो ट्रेन 12335 मालदा टाउन-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 12273 हावड़ा-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी हैं. रद्द की गयई अन्य ट्रेनों का ब्योरा तत्काल उपलब्ध नहीं है. रेलवे ने कहा कि पूर्व मध्य के क्षेत्राधिकार से उत्तर सीमांत रेलवे की कई ट्रेन गुजरती हैं और उनमें से तीन प्रभावित हुई है.

बलिया में धुलाई लाइन पर खड़ी एक ट्रेन में आग 

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे की तीन ट्रेनों और एक खाली ट्रेन को नुकसान पहुंचाया है. उत्तर प्रदेश के बलिया में धुलाई लाइन पर खड़ी एक ट्रेन के एक डिब्बे को भी क्षति पहुंचायी गयी. रेलवे अधिकरियों ने बताया कि फिलहाल अचल संपत्तियों को पहुंचे नुकसान का आकलन करना मुश्किल है.

बलिया में प्रदर्शनकारी युवाओं ने भारत माता की जय और अग्निपथ वापस लो जैसे नारे लगाते हुए एक खाली ट्रेन में आग लगा दी और कुछ अन्य ट्रेनों में तोड़फोड़ की गई. इसके बाद पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा. सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों द्वारा तोड़फोड़ करने और ट्रेन में आग लगाने की भी खबर आयी है.

ये भी पढ़ें: PNB News: PNB ने फ्यूल की खरीद पर डिजिटल पेमेंट से मिलने वाली 0.75 फीसदी छूट को वापस लिया, ये बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget