एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy Case: 'आप तो अपने दिन गिनो...' BJP नेता सीएम केजरीवाल से बोले- 'आपसे भी रिकवरी होगी'

Delhi Excise Policy Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की है.

Delhi News: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत कई आरोपियों की 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति जब्त कर ली. इस खबर के समाने आने के बाद से ही राष्ट्रीय राजधानी में ये मुद्दा गरमाया हुआ है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमकर दिल्ली सरकार पर निशाना साध रही है.

'आपका नंबर भी जल्द आएगा'

बीजेपी नेता हरीश खुराना ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट से आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'काहे जनता को घुमा रहे हो अरविंद केजरीवाल जी. प्रॉपर्टी अटैच हुई है घोटाले की वजह से. अभी तो बहुत रिकवरी बाकी है. चिंता ना करो आपसे भी रिकवरी होगी. वैसे, यह तो बताओ अगर केस में कुछ नहीं है तो मनीष सिसोदिया की बेल क्यों बार बार रिजेक्ट कर रहा है कोर्ट. आप तो अपने दिन गिनो, आपका नंबर भी आएगा.'

'2018 से पहले की है संपत्ति'

दरअसल, अरविंद केजरीवाल का ये ट्वीट मनीष सिसोदिया की संपत्ति से जुड़ा था, जिसमें वो बता रहे थे मनीष सिसोदिया की सिर्फ 80 लाख की ही संपत्ति जब्त की गई है. उन्होंने लिखा था कि, प्रधानमंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ED के जरिए मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया? आपकी ED शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई. ED ने असल में जो संपत्ति जब्त की है, उसके कागजात ये रहे. टोटल 80 लाख की संपत्ति जब्त की है, वो भी 2018 के पहले की, जब एक्साइज नीति बनी ही नहीं थी. पूरी संपत्ति एक नंबर की है. Declared.

ED ने जारी किया था ये बयान

बताते चलें कि शुक्रवार को ED ने दिल्ली के शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की. ED के मुताबिक, इस  52 करोड़ की चल अचल संपत्ति में 7 करोड़ 29 लाख रुपये की 2 प्रॉपर्टी मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया, साथ ही राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के लैंड और फ्लैट शामिल हैं. इस अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है, जिनमें से 11 लाख 49 हजार रुपये मनीष सिसोदिया और 16 करोड़ 45 लाख रुपये बृंदको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget