एक्सप्लोरर

Delhi Metro:  डीटीसी के बाद मेट्रो में इन लोगों को मिलेगी फ्री सेवा, दिल्ली सरकार ने पूरी की तैयारी 

Delhi Metro Free Service: डीटीसी की तरह श्रमिकों को फ्री मेट्रो सर्विस देने की केजरीवाल सरकार की तैयारी अंतिम चरण में है. 

Delhi News: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो सफर बेहद सुविधाजनक माना जाता है. मेट्रो का किराया सस्ता होने की वजह से लोग सीमित खर्च में एक जगह से दूसरी जगह सफर कर पाते हैं. लेकिन दिल्ली में मेहनत मजदूरी करने वाले श्रमिकों को दिल्ली सरकार की तरफ से फ्री मेट्रो सर्विस दिया जा सकता है. बीते दिनों दिल्ली सरकार की तरफ से मजदूरों के लिए इंश्योरेंस से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक की अहम घोषणाएं की गई थी. अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिकों को फ्री मेट्रो सर्विस देने की तैयारी की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने श्रमिकों को फ्री मेट्रो सर्विस देने के लिए बैठक की जिसके बाद सूत्रों के अनुसार यह भी जानकारी आ रही है कि उन्होंने इस संबंध में डीएमआरसी को पत्र  लिखा है कि ( DTC ) फ्री बस सेवा के तर्ज पर दिल्ली मेट्रो में मजदूरों को मुफ्त में सफर करने के लिए एक महीना का पास ठीक उसी तरह उपलब्ध कराया जाए जिस प्रकार ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन उन्हें प्रदान करता है. वैसे इस मामले को लेकर जब एबीपी लाइव ने  डीएमआरसी से बात की तो उन्होंने कहा कि मौजूदा समय तक अभी उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है लेकिन अगर डीएमआरसी तक ऐसा कोई भी प्रस्ताव आता है तो निश्चित तौर पर उस पर पहल किया जाएगा.

दिल्ली के मजदूरों के लिए अनेक योजनाएं 

फ्री बस सर्विस ,श्रमिकों के वेतन, बच्चों की शिक्षा, इंश्योरेंस  और परिवार की  बेहतर भविष्य के लिए अनेक योजनाएं दिल्ली सरकार की तरफ से चलाई जा रही है. ऐसे में अब मेट्रो में मुफ्त सफर श्रमिकों के लिए काफी मददगार होगा लेकिन नए अपग्रेड सिस्टम और  टोकन व स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के माध्यम से ही यात्रियों की मेट्रो गेट पर एंट्री और एग्जिट होता है. ऐसे में विशेष पास जैसी व्यवस्था के लिए डीएमआरसी को अपने सिस्टम में भी बदलाव करना होगा और यह  इतना आसान नहीं होगा. अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि दिल्ली सरकार और डीएमआरसी के बीच बेहतर तालमेल के साथ कब तक इस फ्री सुविधा का लाभ श्रमिकों को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Delhi: 'दिल्ली वालों को पता चल गया उनके LG का Past क्या है', गुजरात कोर्ट का फैसला आने के बोले सौरभ भारद्वाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget