एक्सप्लोरर

आदर्श नगर में एसी सर्विस को लेकर शोरूम में तोड़फोड़ और मारपीट, मालिक को जान से मारने की धमकी

Delhi दिल्ली के आर्दश नगर के एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. आरोपी जावेद बदमाश अलीशेर का बेटा है, पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है.

Vandalism In Electronics Showroom: उत्तरी दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके के मजलिस पार्क स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिला समेत कुछ लोग शोरूम स्टाफ को पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि शोरूम पर जावेद नाम के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.

सोशल मीडिया और वीडियो हुआ वायरल

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, वे शोरूम में स्टाफ के साथ बदतमीजी करने के बाद हंगामा करते हुए उनकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं.

आरोपी पहले भी कई मामलों में रहा है शामिल

मिली जानकारी के अनुसार जावेद नामी बदमाश अलीशेर का बेटा है जो कि जहांगीरपूरी का घोषित बदमाश है और वह पहले भी कई जघन्य वारदातों में शामिल रहा है. उसने शोरूम मालिक को जान से मारने की धमकी भी दी है. लोगों का आरोप है कि इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई सख्त कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि पहले भी कई बार जावेद आदर्श नगर इलाके में गोली चलाने के मामलों में जेल जा चुका है.

एसी सर्विस की शिकायत को लेकर हुआ विवाद 

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, झगड़ा वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स में जहांगीरपुरी के रहने वाले एक ग्राहक सोनू के एसी सर्विस से जुड़ी शिकायत को लेकर हुआ. सोनू के साथ उनकी दो बहनें सबाना और उल्फत भी मौजूद थीं. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहस तेज हो गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

महिला स्टाफ ने दी पुलिस को अभद्र व्यवहार 

वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स की महिला स्टाफ सदस्य नसरीन अंसारी ने आरोप लगाया है कि इस झगड़े के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अनुचित शारीरिक टच भी किया गया. इस मामले में नसरीन अंसारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिताकी धाराओं 115(2), 126(2), 351(2), 74, 79 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है. वहीं वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा है कि वे अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और कानून के तहत कार्रवाई चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: छवि के साथ खिलावाड़ को लेकर सद्गुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे थे दिल्ली हाई कोर्ट, आया ये बड़ा फैसला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget