एक्सप्लोरर

Acid Attack Survivor: रितु के हौसले को आप भी करेंगे सलाम! एसिड अटैक के बाद दूसरों के चेहरों पर ऐसे बिखेर रही मुस्कान

Delhi News: एसिड अटैक सर्वाइवर रितु ने नोएडा में भी 2022 में शीरोज हैंगआउट के नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया है. वह चाहती हैं कि दूसरे राज्यों में भी पीड़ित महिलाओं के साथ मिलकर रेस्टोरेंट चलाया जाए.

Acid Attack Survivor Ritu Story: समाज में महिला उत्पीड़न को लेकर आज भी कई ऐसी घटनाएं आती हैं, जो हमें अंदर से झकझोर देती है. कुछ ऐसी ही दर्दनाक घटना हरियाणा के रोहतक के प्रेम नगर की रहने वाली रितु सैनी के साथ हुई थी. 26 मई 2011 को रितु अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकल रही थी, तभी पहले से ही प्रेम नगर चौक पर फिराक में बैठे दरिंदों ने उसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया. इसमें रितु बुरी तरह झुलस गई.

इस घटना ने उनके जीवन के कई सपनो को तोड़कर जिंदगी भर के लिए गहरा जख्म दे डाला. रितु का लगभग 7 सालों से ज्यादा समय तक इलाज चला. इस दौरान इनको 12 से अधिक ऑपरेशन से भी गुजरना पड़ा. अब रितु इस घटना को पीछे छोड़ते हुए जख्मों से भी लगभग पूरी तरह रिकवरी हो चुकी है. इस घटना के आरोपियों को भी कोर्ट की ओर से सजा मिल चुकी है. इलाज के दौरान रितु को तब की तत्कालीन हरियाणा सरकार का भी सहयोग मिला.

Acid Attack Survivor: रितु के हौसले को आप भी करेंगे सलाम! एसिड अटैक के बाद दूसरों के चेहरों पर ऐसे बिखेर रही मुस्कान

रितु बोली- खौफनाक दौर को छोड़ चुकी हूं पीछे 
एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान रितु ने कहा, "उस खौफनाक दौर को अब पीछे छोड़ चुकी हूं, वो जीवन का सबसे बुरा समय था. इस घटना से उबरने में मेरा परिवार ही हौसला बना, जिसकी ताकत की वजह से आज मैं नई जिंदगी जी रही हूं. आज जीवन में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूं."

आगरा और नोएडा में रेस्टोरेंट्स चलाती हैं रितु
आज के दौर में रितु अनेक सामाजिक कार्यों में भी बड़ी तत्परता से जुटी रहती है. इसका एक उदाहरण है कि रितु एसिड अटैक पीड़ितों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट्स और कैफे भी चलाती हैं. आगरा के बाद उन्होंने नोएडा में भी 2022 में शीरोज हैंगआउट के नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया है. वह चाहती हैं कि दूसरे राज्यों में भी पीड़ित महिलाओं के साथ मिलकर रेस्टोरेंट चलाया जाए, जिससे ऐसी महिलाओं को जीवन में एक नई दिशा मिल सके.

Acid Attack Survivor: रितु के हौसले को आप भी करेंगे सलाम! एसिड अटैक के बाद दूसरों के चेहरों पर ऐसे बिखेर रही मुस्कान

रितु ने मुश्किल दौर का डटकर किया सामना
महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने के क्षेत्र में भी रितु की ओर से अपना पूरा योगदान दिया जा रहा है. रितु की यह जिंदादिली उन लोगों के लिए भी उदाहरण है, जो अपने जीवन में छोटी बातों पर हताश और निराश हो जाते हैं. अपने जज्बे और बुलंद इरादों की वजह से रीतू ने अपने जीवन के इस सबसे मुश्किल दौर का डटकर सामना किया और उसे जीत कर नई राह की ओर अब चल पड़ी है.

एसिड अटैक के बाद भी नहीं रुका रीतू का कदम
रितु ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी स्पोर्ट्स में काफी रूचि थी. इस घटना के बाद भी उन्होंने मैदान में खेलना जारी रखा, लेकिन आंखों की रोशनी कम होने की वजह से उन्हें खेलने में काफी दिक्कत होने लगी. इसकी वजह से वह वॉलीबॉल खेलना ज्यादा समय तक जारी नहीं रख सकी. रितु वॉलीबॉल खेल से जुड़े कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुकी है.

Acid Attack Survivor: रितु के हौसले को आप भी करेंगे सलाम! एसिड अटैक के बाद दूसरों के चेहरों पर ऐसे बिखेर रही मुस्कान

द्वारका की घटना को बताया दुखद
बीते दिनों दिल्ली के द्वारका में स्कूली छात्रा पर बाइक सवार द्वारा एसिड अटैक के मामले पर रितु ने कहा, "यह बहुत ही दुखद घटना है. प्रशासन-सरकार के अलावा आम लोगों को भी अब बेहद जागरूक रहने की जरूरत है. इसके अलावा अब एसिड की खुलेआम बिक्री पर सख्त पाबंदी की जरूरत है. ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को भी जल्द से जल्द कठोर सजा देने का प्रावधान तय करना चाहिए."

ये भी पढ़ें- Delhi IGI Airport: दिल्ली आई विदेशी महिला के पेट से निकले कोकीन के 82 कैप्सूल, 15 करोड़ से ज्यादा है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
अपनी ही शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, यूजर्स बोले- लगता है कर्जा ज्यादा होगा; देखें वीडियो
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
5 बार तोड़े ट्रैफिक रूल्स तो सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, घर से निकलने से पहले जान लें नया नियम
Best Way To Eat Eggs: क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
क्या कच्चा अंडा खाने से सच में ज्यादा ताकत मिलती है? जान लें हकीकत, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
Embed widget