एक्सप्लोरर

दिल्ली: AAP से टिकट कटने पर सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान ने पार्टी से दिया इस्तीफा, चिट्ठी में क्या कहा?

Abdul Rehman Resigns: दिल्ली की सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान ने इस्तीफा देते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया.

Abdul Rehman Resigns From AAP: दिल्ली की सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने AAP से इस्तीफा दे दिया है. रहमान टिकट कटने से नाराज थे. उन्होंने कहा कि आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की. इंसाफ़ और हक़ की लड़ाई लड़ता रहूंगा. 

अब्दुल रहमान ने केजरीवाल को लिखी चिट्ठी में क्या कहा?

सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने इस्तीफे के संबंध में बकायदा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नाम एक पत्र लिखा. जिसमें उन्होंने कहा, ''मैं अब्दुल रहमान, विधायक सीलमपुर विधानसभा, आज भारी मन से आम आदमी पार्टी की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय ले रहा हूं. यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में जिस तरह से मुसलमानों और अन्य वंचित समुदायों की उपेक्षा की गई है, उसके बाद ये मेरा नैतिक कर्तव्य बन गया है. 

अब्दुल रहमान ने लगाया मुसलमानों के प्रति बेरुखी का आरोप

अब्दुल रहमान ने चिट्ठी में आगे लिखा, ''आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय मैंने इसे एक ऐसी पार्टी माना था, जो धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर जनता की सेवा करेगी लेकिन बीते वर्षों में आम आदमी पार्टी ने बार-बार यह साबित किया है कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और जब किसी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की बात आती है तो पार्टी चुप्पी साध लेती है.'' 

सीलमपुर से जुबैर चौधरी को AAP से टिकट

सीलमपुर से जुबैर चौधरी को इस बार AAP ने टिकट दिया है. सीलमपुर सीट पर आप ने पहली लिस्ट में उम्मीदवार का ऐलान किया था. 21 नवंबर को पहली लिस्ट जारी की गई थी जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. 

2020 में अब्दुल रहमान ने बीजेपी के कौशल मिश्रा को हराया था

साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब्दुल रहमान ने सीलमपुर सीट से 36920 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उनके खिलाफ बीजेपी ने कौशल कुमार मिश्रा को टिकट दिया था. कौशल को 35774 वोट मिले थे. रहमान को 72694 वोट मिले.

ये भी पढ़ें:

NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के खिलाफ AAP ने की शिकायत, कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget