एक्सप्लोरर

AATS द्वारका की बड़ी कामयाबी, बहन की शादी के लिए बंदूक की नोक पर 2 लाख की लूट को दिया अंजाम

Delhi News: दिल्ली पुलिस की AATS द्वारका ने बंदूक की नोक पर लूट के मामले में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, दोस्त की बहन की शादी के लिए रची साजिश.पुलिस ने 54,500 रुपये, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की AATS द्वारका ने बंदूक की नोक पर लूट के एक सनसनीखेज मामले में दो अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है. आरोपी हरमीत ने दोस्त की बहन की शादी के लिए लूट की साजिश रची थी. पुलिस ने 54,500 रुपये, वारदात में पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए.

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह (IPS) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह मामला 29 अप्रैल को द्वारका के सेक्टर 19, अंबराही गांव में स्थित डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट को अंजाम दिया. वे 2 लाख रुपये और डीवीआर लेकर फरार हो गए. मामले में सेक्टर 23 थाना में FIR दर्ज की गई है. 

AATS की मेहनत और तकनीकी निगरानी से मिली सफलता

डीसीपी अंकित सिंह के निर्देश पर AATS टीम ने इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की अगुवाई में जांच शुरू की. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले. तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से 3 अप्रैल को झरोदा कलां से हरमीत और योगेश को गिरफ्तार किया गया.पूछताछ में जुर्म कबूलने पर 54,500 रुपये बरामद हुए.

लूट की साजिश और हरमीत का पुराना कनेक्शन

हरमीत पहले डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय था. नौकरी छोड़ने के बाद उसने दोस्त गुरदास की बहन की शादी के लिए लूट की योजना बनाई. हाल ही में हत्या के केस में जेल से छूटा गुरदास हथियार लेकर साथ हो गया. लूट से एक दिन पहले, 28 अप्रैल को आरोपियों ने बहादुरगढ़ से बंदूक की नोक पर लाल विक्रांत बजाज बाइक छीनी, जिसकी FIR सेक्टर 6 थाने में दर्ज हुई. लूट के बाद बाइक छोड़कर वे रोहतक पहुंचे और पैसे बांटे, गुरदास ने बहन की शादी के लिए 40,000 रुपये अधिक लिए.

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

हरमीत और योगेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.  वे 2015-16 में हरियाणा में लूट के मामलों में शामिल थे और 2022 में जेल से छूटे थे. तीसरा आरोपी गुरदास, हाल ही में हत्या के मामले में जेल से बाहर आया है और फिलहाल फरार है. पुलिस ने 54,500 रुपये, वारदात में पहने कपड़े और मोबाइल बरामद किए हैं. डीसीपी ने बताया कि गुरदास की तलाश और शेष बरामदगी जारी है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, प्रोटेस्टर्स से बोले- 'आवाज उठाते रहेंगे, फिर...'
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
दिल्ली: रावण के साथ जलेगा 30 फुट कॉकरोच का पुतला, रामलीला समिति का फैसला
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन
दिल्ली: प्रदूषण के खिलाफ सरकार एक्शन में, नियम तोड़ने पर होगा एक्शन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget