एक्सप्लोरर

Delhi Ordinance Row: अध्यादेश की प्रतियां जलाने पर AAP का यूटर्न, बताई ये वजह 

Delhi Politics: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी.

Delhi News: दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां आम आदमी पार्टी  के कार्यालय पर जलाने की घोषणा के कुछ घंटे बाद पार्टी ने अपने इस फैसले पर यूटर्न ले लिया है. अब पार्टी की ओर से कहा गया है कि हम इस तरह का कोई कदम नहीं उठाएंगे, क्योंकि यह विषय न्यायालय में विचाराधीन है.

आप नीत दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अध्यादेश के मसले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. शीर्ष अदालत में दायर याचिका में पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती दी है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह संविधान के मूल ढांचे को कमतर करने का केंद्र का असंवैधानिक प्रयास है. 

क्या कहा था सौरभ भारद्वाज ने

दिल्ली की आप सरकार ने अध्यादेश को रद्द करने के साथ-साथ उसपर अंतरिम रोक लगाने का भी अनुरोध किया है. दिन में आप ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन जुaलाई को मध्य दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर केंद्र के अध्यादेश की प्रतियां जलाएंगे. पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी.

प्रतियां जलाने से संबंधित सभी कार्यक्रम रद्द

वहीं पार्टी की ओर से देर शाम जारी एक बयान में पार्टी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप का शीर्ष नेतृत्व ना तो प्रतियां जलाएगा और ना ही तीन जुलाई को अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लेगा क्योंकि मामला फिलहाल उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है. अध्यादेश से संबंधित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. 

सौरभ भारद्वाज ने लगाए थे ये आरोप

शुक्रवार को दिन में भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि केंद्र इस काले अध्यादेश के माध्यम से दिल्ली पर अवैध तरीके से नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है. पार्टी ने 11 जून को अध्यादेश के खिलाफ महारैली भी की थी.

ये भी पढ़ेंः Delhi Politics: 'अगर इतनी ही दिक्कत है तो छोड़ दो दिल्ली', AAP ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को दी नसीहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget