एक्सप्लोरर

'BJP अंदर से टूट चुकी है', महाराष्ट्र की सियासी हलचल को लेकर AAP का बड़ा दावा

Delhi Politics: आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले बीजेपी के जुमले में नहीं आने वाले हैं. बीजेपी को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए.

Delhi News: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने महाराष्ट्र की सियासी हलचल के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र को लेकर बीजेपी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी अंदर से टूट चुकी है. 

वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बहुत दुखद है केंद्र में जो सरकार बैठी है वो झूठे वादे करती है. केंद्र सरकार को किसानों को अपनी बात रखने देनी चाहिए. किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए. इसके साथ ही केंद्र सरकार को बांग्लादेश को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

‘दिल्ली वाले बीजेपी के जुमले में नहीं आने वाले’
पीटीआई से बातचीत के दौरान भी AAP प्रवक्ता ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले बीजेपी के जुमले में नहीं आने वाले हैं. हम जानते हैं कि भाजपा के पास 20 राज्य हैं और वो कहीं भी मुफ्त पानी और बिजली नहीं दे पा रही हैं. अगर गलती से भी बीजेपी दिल्ली में सत्ता में आ जाती है तो वो सबसे पहले हमारी मुफ्त बिजली और पानी बंद कर देगी.

उन्होंने कहा कि पावर कंपनी को अपने पूंजीपति मित्र अदाणी को बेचेगी. जिस तरह से गुजरात और महाराष्ट्र में महंगी बिजली मिलती है, वैसे ही जनता की कमर तोड़ने का काम बीजेपी करेगी. लंबे-लंबे पावर कट लगेंगे जैसे उत्तर प्रदेश में लगते हैं. 

इससे पहले प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर बार-बार अमित शाह से सवाल पूछ रहे थे तो उन्होंने कानून-व्यवस्था को करने के बजाए केजरीवाल पर हमला करवा दिया. नरेश बाल्याण को भी गिरफ्तार करवा दिया.

उन्होंने कहा कि अगर दुर्भाग्य से किसी का मर्डर, किसी की बहन-बेटी के साथ कोई दुर्घटना हो और अगर आप थाने शिकायत करने जाएंगे तो आपके ऊपर ही केस हो जाएगा कोई न्याय भी नहीं मिलेगा ये कैसी कानून व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें: कुरान के अपमान को लेकर बीजेपी का हल्ला बोला, AAP विधायक नरेश यादव की बर्खास्तगी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: 'कांतारा चैप्टर 1' से 'सु फ्रॉम सो' तक, साउथ की इन फिल्मों ने की बंपर कमाई
'कांतारा चैप्टर 1' से 'सु फ्रॉम सो' तक, साउथ की इन फिल्मों ने की बंपर कमाई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget