एक्सप्लोरर

'योगी आदित्यनाथ को हटाने की...', CM अरविंद केजरीवाल के बयान को याद कर संजय सिंह का बड़ा दावा

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे का खंडन न तो मोदी ने किया, न अमित शाह ने और न ही पार्टी ने. अब योगी आदित्यनाथ को हटाने की योजना पर काम तेज हो गया है. 

Sanjay Singh Statement On Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव परिणाम चार जून को आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इसको लेकर मंथन जारी है. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीजेपी मुख्यालय में जेपी नड्डा से मिले हैं. उसके बाद से यूपी सरकार में फेरबदल को लेकर सियासी चर्चा चरम पर है. इस पर आप सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दो महीने पहले सही कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ हटाए जा सकते हैं. 

संजय सिंह के एक्स पोस्ट में क्या है?

आम आमदी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच जारी खींचतान को लेकर कहा,'सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था “दो महीने में योगी जी हटाए जाएंगे.” इस बात का खंडन न तो मोदी ने किया न अमित शाह ने और न ही पार्टी ने. अब योगी आदित्यनाथ को हटाने की योजना पर काम तेज हो गया है. अगर ये सच नहीं तो मोदी जी इस बात का खंडन करें.


अरविंद केजरीवाल ने दिया था ये बयान 

दरअसल, दस मई 2024 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए थे. तिहाड़ जेल से बाहर आते ही उन्होंने दावे के साथ कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी में बड़ा बदलाव होगा. बड़ा बदलाव यह होगा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पद से हटाए जा सकते हैं. 

योगी जैसा सीएम कोई नहीं - नड्डा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यूपी सीएम योगी पर दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पूरे देश में योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री कोई नहीं है. वह सबसे योग्य सीएम हैं. उनकी काबिलियत पर हर किसी को भरोसा है. उन्हें हटाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है. 

अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे. दोनों की मुलाकात के बाद से यूपी में कुछ अप्रत्याशित सियासी घटनाक्रम की अटकलें तेज हो गई हैं! इस चर्चा को स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान से जोड़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'सरकार से ज्यादा पार्टी मायने रखती है'.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'राजनीतिक लोग धर्म में न घुसें...', अब संजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी की हत्या, हॉलीवुड फिल्म से लिया आइडिया
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget