एक्सप्लोरर

Delhi Politics: विपक्षी गठबंधन की 'आतंकवाद' से तुलना करने पर भड़क गए संजय सिंह, PM मोदी को दिया करार जवाब

Sanjay Singh Reaction on PM Modi: विपक्षी दलों के अविश्वस प्रस्ताव पर संजय सिंह का दावा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों का विश्वास खो दिया है. उन्हें सदन में बयान देना होगा.

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (INDIA) पर दिए गए बयान से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay singh) भड़क गए हैं. उन्होंने पीएम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का अपमान किया. उन्होंने इंडिया का अपमान किया है. ऐसा उन्होंने मणिपुर की हिंसा (Manipur Violence) से ध्यान भटकाने के लिए की है. आप सांसद ने पीएम से भारत के खिलाफ बयान देने के लिए माफीनामे की मांग की है. साथ ही ये भी कहा है कि आपको मणिपुर हिंसा पर संसद के दोनों सदन में जवाब दें. 

ये है संजय सिंह का पूरा बयान

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- 'तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी पर सवाल है'. पीएम मोदी जी ने कल भारत का अपमान किया. इंडिया का अपमान किया. मणिपुर की हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें की. इतना ही नहीं, उन्होंने इंडिया की तुलना आतंकवादी संगठन से कर दी. पीएम मोदी जी, आपकी सोच इतनी घटिया स्तर तक कैसे पहुंच सकती है? क्या वास्तव में इंडिया के खिलाफ ऐसा बयान आप दे सकते हैं. आप हमारा अपमान करिए, लेकिन देश का अपमान मत करिए. इंडिया का अपमान मत करिए. 140 करोड़ भारतीयों का अपमान मत कीजिए. आप ने कैसे भारत की तुलना आतंकवादी संगठन से कर दी. 

पीएम खो चुके हैं लोगों का विश्वास

आप पहले इसके लिए पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगिए. दूसरा विषय मणिपुर की हिंसा से जुड़ी है. मणिपुर जल रहा है. मणिपुर बॉर्डर स्टेट है. वहां हत्याएं हो रही हैं. महिलाओं का बलात्कार हो रहा है. बच्चों का कत्ल हो रहा है. लोगों का घर जलाया जा रहा है. बलात्कार हो रहा है. केंद्रीय और राज्य की महिला मंत्रियों के घर के जलाए जा रहे हैं. हिंसा की सारी सीमाएं पार चुकी हैं. आप सदन में आकर जवाब क्यों नहीं देते. हम लोग तीन दिन से यहां धरना पर बैठे हैं. हम लोग संसद परिसर में हैं. बारिश भी हुई, नारे भी लग रहे हैं. टीम इंडिया की एक ही मांग है. पीएम सदन में आएं और जवाब दें. जवाब आपको देना होगा. संजय सिंह ने मणिपुर के मसले पर संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कहा, "पीएम ने लोगों का विश्वास खो दिया है. अविश्वास प्रस्ताव के जरिए टीम इंडिया यानी विपक्षी गठबंधन मणिपुर पर अपने विचार सदन में रखेगी.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर हमला करते हुए कहा था कि "ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया लगा है.

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: 'लगता है तीर निशाने पर लगा है', केजरीवाल ने तंजिया लहजे में केंद्रीय गृह मंत्री से पूछा- 'तकलीफ बहुत हो रही है…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget