एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह ने किया सरेंडर, फिर कोर्ट ने दी ये बड़ी राहत, क्या है मामला?

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को 23 साल पुराने केस में बड़ी राहत मिली है. सुल्तानपुर की एक अदालत के सामने सरेंडर करने के बाद सांसद को 50 हजार के मुचलके पर बेल मिल गई है.

Sanjay Singh Gets Bail: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने साल 2001 के प्रदर्शन मामले में सुल्तानपुर की अदालत में सरेंडर किया. संजय सिंह को इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है. ये मामला 23 साल पहले तत्कालीन बसपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और रोड जाम से जुड़ा है. कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत के आदेश दिए हैं. 

हाई कोर्ट ने लगाई थी सजा पर रोक
दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 22 अगस्त को बिजली-पानी के लिए विरोध प्रदर्शन के 2001 के मामले में संजय सिंह की सजा पर रोक लगा दी थी. संजय सिंह ने हाई कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, जमानत के लिए 50 हजा रुपये का मुचलका भरा. संजय सिंह के एडवोकेट मदन सिंह ने बताया कि बुधवार को संजय सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया और अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी.

पिछले साल मिली थी सश्रम कारावास की सजा
बिजली-पानी को लेकर प्रदर्शन के 23 साल पुराने मामले में यहां की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल 11 जनवरी को संजय सिंह को 3 महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और 1500 रुपये का जुर्माना लगाया था. 

कोर्ट ने साल 2023 की 11 जनवरी को संजय सिंह समेत 6 लोगों को दोषी करार दिया था और इसी साल 6 अगस्त को सज़ा के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी थी.

गैर जमानती वारंट भी हुआ था जारी
इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता अनूप संडा और चार अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया कर दिया था. 

इस शर्त पर मिली जमानत
आम आदमी पार्टी के नेता की अपील पर सुनवाई करते हाई कोर्ट के जस्टिस केएस पवार की बेंच ने आदेश दिया था कि संजय सिंह को स्पेशल कोर्ट की संतुष्टि के अनुरूप 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरना होगा और यह शपथ पत्र देना होगा कि वह या उनके वकील पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के समय अदालत में हाजिर होंगे.

यह भी पढ़ें: Delhi: 'नमस्ते' बोलकर लोगों से करता था लूटपाट, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकोका एक्ट में था वांछित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
सौरव दास-आशुतोष रांका को इन शर्तों के साथ मिली जमानत, जंतर-मंतर का भी जिक्र
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या
दिल्ली: दुर्गा विसर्जन के दौरान पोस्ट पर कमेंट से विवाद, नाबालिग की बेरहमी से हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget