एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में अडानी मामले पर उठाई चर्चा की मांग, केंद्र पर निशाना साधा

Delhi Politics: संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में अमेरिकी अदालत में अडानी के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार की जांच पर विस्तृत चर्चा करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों और केंद्र सरकार के बीच अनैतिक व प्रत्यक्ष गठजोड़ के कारण देश में पूंजीवाद बढ़ रहा है और अमीर-गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है.

यह भ्रष्टाचार सिर्फ एक उद्योगपति तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की पूरी अर्थ व्यवस्था और संविधान पर गहरा संकट पैदा हो सकता है. संजय सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि केंद्र सरकार इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाती रही है. इसलिए अमेरिका की तरह भारत में भी अडानी समूह के भ्रष्टाचार की जांच की जानी चाहिए.

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में यह नोटिस नियम 267 नियमों के निलंबन के तहत दिया. जिसमें सदन के और सभी मुद्दों पर चर्चा रोककर उद्योगपति अडानी के भ्रष्टाचार के मामले पर चर्चा की मांग की है. देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी, उनके उद्योगपति साथियों और सरकार की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार के मामले को इंगित किया है. संजय सिंह ने इस मामले को अमेरिका की अदालत में उठाए गए एक बड़े भ्रष्टाचार मामले के रूप में बताया, जिसमें 2000 करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आया है.

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार और कारपोरेट क्षेत्र के कई लोग मिलकर देश की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों और सरकार के बीच अनैतिक और प्रत्यक्ष गठजोड़ के कारण पूंजीवाद का प्रभाव बढ़ रहा है और अमीर-गरीब के बीच की खाई और चौड़ी हो रही है. अगर पूंजीपति सरकार से मिलीभगत करके नीतियों को प्रभावित करेंगे और आम आदमी के हक को छीनेंगे, तो यह संविधान की मूल आत्मा की हत्या होगी.

संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ऐसे मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने सदन से अपील की कि नियम 267 के तहत इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल चर्चा हो, ताकि इस पर सरकार का रवैया स्पष्ट किया जा सके और उचित कार्रवाई की जा सके.

आम आदमी पार्टी सांसद ने कहा कि यह भ्रष्टाचार केवल एक उद्योगपति के निजी मामले तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे देश की पूरी आर्थिक व्यवस्था और संविधान की मर्यादाओं पर गहरा संकट उत्पन्न हो सकता है. संजय सिंह ने यह भी कहा कि इस मामले पर चर्चा करने से पहले सदन की सभी कार्यवाहियों को रोक दिया जाए, ताकि इस पर गहरी और समुचित बहस हो सके.

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक हमेशा से अडानी विवाद पर हमलावर रहे हैं. इस बार जब उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम अमेरिका के एक विवाद में सामने आया है, संजय सिंह दोबारा हमलावर हो गए हैं.

वर्तमान विवाद सामने आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाती रही है. उन्होंने अमेरिका की तरह भारत में भी इस विवाद की जांच की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR के स्कूलों के लिए नियमों में बदलाव, CAQM ने जारी किया आदेश

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget