एक्सप्लोरर

भारत को US से मिला टैरिफ का झटका तो राघव चड्ढा बोले, 'अच्छा सिला दिया तूने…'

Raghav Chadha On US Tariff: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उनका सवाल किसी कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और आर्थिक संप्रभुता को लेकर है.

Raghav Chadha Speech: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ और स्टारलिंक की एंट्री को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत से दोस्ती का दिखावा किया, लेकिन बदले में भारतीय उत्पादों पर 26% टैरिफ लगा दिया. उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या भारत केवल अमेरिकी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बना रहा है?

चड्ढा ने गूगल टैक्स हटाने और स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने की मंजूरी को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार को स्टारलिंक को “बर्गेनिंग चिप” (मोलभाव का जरिया) बनाना चाहिए और अमेरिका के साथ टैरिफ कम कराने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

गाने के अंदाज में तंज

सांसद राघव चड्ढा ने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा, “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का…”. उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी कंपनियों को व्यापार के लिए खुला मैदान दिया, लेकिन बदले में अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया.

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भारत ने हाल ही में “गूगल टैक्स” यानी इक्विलाइजेशन लेवी हटा दी, जिससे गूगल, मेटा और अमेज़न जैसी अमेरिकी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये का फायदा हुआ. लेकिन इसके बावजूद अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ा दिया, जिससे भारत को 50-100 बेसिस पॉइंट्स तक जीडीपी का नुकसान हो सकता है.

स्टारलिंक को क्यों रोके सरकार?
चड्ढा ने कहा कि एलन मस्क की कंपनी “स्टारलिंक” को भारत में ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए लाइसेंस देने की योजना गलत साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार को इसे रोककर अमेरिका से टैरिफ को लेकर बातचीत करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि स्टारलिंक के जरिए भारत की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है. यूक्रेन युद्ध के दौरान एलन मस्क ने खुद कहा था कि “स्टारलिंक यूक्रेन की सेना के लिए रीढ़ की हड्डी है”. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भविष्य में भारत को किसी विवाद में फंसाया गया, तो क्या स्टारलिंक भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं हो सकता?

ड्रग तस्कर भी कर रहे हैं स्टारलिंक का इस्तेमाल!
राघव चड्ढा ने संसद में कहा कि हाल ही में अंडमान में 6000 किलो ड्रग्स की जब्ती के दौरान यह पाया गया कि म्यांमार के तस्करों ने स्टारलिंक का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि जब भारत सरकार ने स्टारलिंक से इस मामले में डेटा मांगा, तो कंपनी ने “डेटा प्राइवेसी लॉ” का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया.

राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से दो सवाल पूछे –

1. अगर कोई विदेशी कंपनी भारत के कानून का पालन नहीं करती, तो सरकार क्या करेगी?

2. स्टारलिंक जैसी कंपनियों के जरिए सैटेलाइट इंटरनेट का दुरुपयोग होने पर सरकार क्या कदम उठाएगी?

'भारत की संप्रभुता से बड़ा कुछ नहीं' – चड्ढा
सांसद चड्ढा ने साफ कहा कि उनका सवाल किसी कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा और आर्थिक संप्रभुता को लेकर है. उन्होंने कहा कि सरकार को अमेरिका पर दबाव बनाकर टैरिफ कम करवाना चाहिए और भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टारलिंक की मंजूरी पर दोबारा विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह हर उस मुद्दे को संसद में उठाते रहेंगे, जो भारत के हितों को प्रभावित करता है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget