एक्सप्लोरर

'अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो फिर CBI...', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर राघव चड्ढा का पलटवार

NEET Paper Leak Case: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ऐसे असंवेदनशील बयान नहीं देने चाहिए बल्कि लाखों बच्चों को इसका समाधान दिलवाएं.

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज संसद में विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. वहीं इस मामले में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सिर्फ बिहार से पेपर लीक की खबर थी और वहां सीबीआई जांच कर रही है. वहीं अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उनके बयान पर पलटवार किया है.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा संसद में नीट पेपर लीक मामले पर दिए गए बयान पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "अगर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐसा बयान दिया है, जिसके जरिए वह लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, तो मेरा मानना ​​है कि यह एक असंवेदनशील बयान है और यह उन लाखों छात्रों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जिनका भविष्य खतरे में है."

 

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आगे कहा, "अगर  पेपर लीक हुआ ही नहीं है तो फिर सीबीआई किसकी जांच कर रही है और क्यों एफआईआर दर्ज कर रही है. अगर पेपर लीक नहीं हुआ है तो फिर ये गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं. अगर ऐसा नहीं हुआ है तो फिर सुप्रीम कोर्ट किस पर सुनवाई कर रहा है और किस पर सरकार के गंभीर सवाल पूछ रहा है."

उन्होंने कहा, "केंद्रीय मंत्री को इस तरह का असंवेदनशील बयान नहीं देना चाहिए हम इसकी घोर निंदा करत हैं. उनसे अनुरोध करते हैं और उनसे ये अपेक्षा रखते हैं कि वे पेपर लीक की घटना को स्वीकारते हुए उसके खिलाफ सख्त कानून बनाएं और इसका समाधान लाखों बच्चों को दें न कि उससे पल्ला झाड़ें."

दरअसल, आज लोकसभा में पेपर लीक मामले पर जवाब देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सिर्फ बिहार में पेपर लीक की खबर आई थी, वहां जांच की जा रही है. वहीं अब उनके इस बयान पर विपक्ष उनपर हमलावर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget