एक्सप्लोरर

AAP सांसद राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा- दूध का चारे की कीमतों से सीधा संबंध, बढ़ सकते हैं दाम

Delhi News: आप सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने दूध की बढ़ती कीमतों और लंपी वायरस (Lumpy Virus) को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला.

AAP MP Raghav Chadha on Lumpy Virus: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही आप सांसद राघव चड्ढा ने लंपी वायरस को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. आप सांसद ने कहा कि दो साल पहले इसके बारे में जानने के बावजूद समाधान नहीं हुआ. केंद्र की नाकामी के कारण दूध की कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि चारे की कीमतों से दूध का सीधा संबंध है.

आप सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, "दूध की कीमतें फिर से बढ़ने के लिए तैयार हैं ? कारण? 1. चारे की कीमतों में बेरोकटोक वृद्धि 2. लम्पी वायरस के प्रसार के कारण कुछ सालों से किसान चारे के बजाय अन्य फसलों की बुवाई करना पसंद कर रहे हैं. चारे की कीमतें अब अगस्त में 9 साल के उच्चतम स्तर 25.54% तक पहुंच गई हैं. अकेले गुजरात में जो कि दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है, पिछले दो सालों में चारा फसलों का क्षेत्रफल 1.36 लाख हेक्टेयर कम हो गया है.

दूसरे ट्वीट में आप सांसद ने लिखा, "सरकार ने दो साल पहले चारे के संकट और कृषक परिवारों पर इसके प्रभाव को देखा था. इसलिए विशेष रूप से चारे के लिए 100 किसान उत्पादक संगठन (FPO) स्थापित करने का प्रस्ताव केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा सितंबर 2020 में तैयार किया गया था. विडंबना यह है कि संकट सामने आने के बावजूद अभी तक एक भी एफपीओ पंजीकृत नहीं किया गया है. सरकार को सालों पहले संभावित संकट के बारे में पता था, लेकिन कुछ नहीं किया. केवल एक साल में चारे की कीमतों और मांग दोनों में तीन गुना वृद्धि हुई है. उदाहरण के लिए अकेले राजस्थान और एमपी में, चारे (भूसे) की कीमतें 400-600 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1100-1700 प्रति क्विंटल हो गईं. 

आप सांसद ने लिखा, "लम्पी वायरस अनियंत्रित रूप से फैल रहा है और चारे की कीमतें बेरोकटोक बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया है. परिणाम स्वरूप किसानों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है."

Noida: गौतम बुद्ध नगर में 1.25 लाख से अधिक पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द, NGT का आदेश

Gambia Cough Syrup Deaths: गांबिया में कफ सीरप से मौत के बाद यूपी में अलर्ट, डिप्टी CM ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget