एक्सप्लोरर

Delhi MCD Mayor Election: AAP मेयर की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका ली वापस, की थी इस बात की मांग

MCD Mayor Election: आप मेयर पद प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने समयबद्ध तरीके से मेयर चुनाव कराने की मांग वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को वापस ली.

MCD Mayor Election News: आम आदमी पार्टी की मेयर पद प्रत्याशी शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने समयबद्ध तरीके से मेयर चुनाव (MCD mayor election) कराने की मांग वाली अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) से शुक्रवार को वापस ले ली. सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद ओबेरॉय ने याचिका वापस ली है. शीर्ष अदालत ने कहा था कि अब तो एमसीडी चुनाव 6 फरवरी को होना है. इस पर उन्होंने कहा कि हम अपनी याचिका वापस लेते हैं. 

बता दें कि आप की ओर से दिल्ली नगर निगम में मेयर पद की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई तय की थी. शैली ओबेरॉय ने अपनी याचिका के जरिए मेयर पद का चुनाव समयबद्ध तरीके से कराने की मांग की थी.

इसलिए खटखटाया था अदालत का दरवाजा 

दरअसल, आम आदमी पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने बार-बार चुनाव टलने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. एमसीडी का चुनाव होने के बाद सात दिसंबर, 2022 को चुनाव परिणाम भी सामने आ गए थे. एमसीडी चुनाव परिणाम आने को दो माह होने वाले हैं, लेकिन मेयर पद के लिए चुनाव अभी तक नहीं हुए. जनवरी में दो बार यानी 6 जनवरी और 24 जनवरी को मेयर चुनाव की तारीख तय की गई, लेकिन दोनों ही बार सदन में आप और बीजेपी पार्षदों व नेताओं के हंगामे की वजह से चुनाव नहीं हुए. पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने दोनों बार चुनाव को स्थगित कर दिया. आप मेयर पद प्रत्याशी शैली ओबेरॉय की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के तीन दिन बाद दिल्ली नगर निगम ने सदन की बैठक बुलाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी. एमसीडी ने 10 फरवरी को बैठक बुलाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के पास भेजा था, लेकिन दिल्ली सरकार ने तीन, चार व फरवरी में से किसी एक दिन सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था. इस तरह उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक 6 फरवरी को सदन की बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें : Delhi Excise scam में पहली बार आया सीएम केजरीवाल का नाम, ईडी ने किया इस बात का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget