एक्सप्लोरर

'विपक्ष का स्पीकर बने या फिर...', AAP सांसद संजय सिंह की बड़ी मांग

Sanjay Singh News: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि निचली अदालत सीएम केजरीवाल को जमानत देती है, फिर ईडी हाई कोर्ट जाकर इसपर रोक लगवा देती है. आपातकाल में कोई कमी है क्या?

Sanjay Singh News: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन की कार्यवाही जारी है. नए सांसद शपथ ले रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के लिए नेताओं को तोड़ने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे में स्पीकर विपक्ष का होना चाहिए.

संजय सिंह ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, ''स्पीकर विपक्ष का ही होना चाहिए, तभी तोड़फोड़ बंद होगी. पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं है, बीजेपी हर घिनौनी साजिश रचेगी अपना बहुमत पूरा करने के लिए. इसमें एनडीए के घटक दलों को भी खतरा है और इंडिया गठबंधन को भी खतरा है. एक प्रयास होना चाहिए कि विपक्ष या एनडीए के घटक दल का स्पीकर बने, ये अच्छा होगा.''

संजय सिंह ने पंजाब से चुने गए आप के तीन सांसदों से भी मुलाकात की. इसकी तस्वीर शेयर करते हुए संजय सिंह ने एक्स पर लिखा, ''देश की संसद में संविधान की रक्षा के लिए पहुंचे पंजाब के 3 बहादुर साथी . देश और पंजाब की आवाज बुलंद करिए, ढेरों शुभकामनाएं.''

संजय सिंह ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर सबसे वरिष्ठ सदस्य बनता है, लेकिन इन्हें संविधान की चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि देश में अभी आपातकाल में कोई कमी नहीं है. निचली अदालत सीएम केजरीवाल को जमानत देती है, फिर ईडी हाई कोर्ट जाकर इसपर रोक लगवा देती है. आपातकाल में कोई कमी है क्या? तानाशाही में कोई कमी नहीं छोड़ी है. अभी 240 पर पहुंचे हैं. फिर 24 पर पहुंचेंगे और फिर पुरानी हैसियत दो पर पहुंच जाएंगे.

उन्होंने विपक्षी दलों के मुद्दों को लेकर कहा कि इस समय छात्रों के साथ गलत हो रहा है. संजय सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी की NDA सरकार का मज़ाक़ बनाया जा रहा है कि ये ‘Indian Paper Leak’ सरकार है। NEET Exam का Paper Leak हुआ। NEET PG का पेपर रद्द हुआ. कई छात्र आत्महत्या कर चुके हैं.''

'डॉक्टर ने आतिशी को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन...', अनशन पर AAP का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget