एक्सप्लोरर

बीजेपी की पदयात्रा को लेकर AAP का पलटवार, प्रियंका कक्कड़ बोलीं- 'वो जनता के बीच जाएं और...'

Delhi News: आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के मुताबिक बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से हमारी पार्टी पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. हम भी जनता के बीच में जाएंगे और बताएंगे कि हमने उनके लिए क्या किया? 

Delhi Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बीजेपी प्रदेश संगठन से जुड़ी 43 कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी नेताओं ने आप सरकार को जनता के बीच बेनकाब करने के लए ​परिवर्तन यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर हमला बोला है. 

उन्होंने परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि बीजेपी जनता के बीच में जाए और बताएं कि आखिरकार उसने अपने 20 राज्यों में क्या किया? क्या बीजेपी ने कहीं मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और मुफ्त शिक्षा देने का काम किया. क्या दिल्ली में कानून व्यवस्था बेहतर की?
 
'AAP पर नहीं पड़ेगा फर्क' 

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से आम आदमी पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। बीजेपी जनता के बीच में जाए. हम भी जनता के बीच में जाएंगे और बताएंगे कि हमने दिल्ली की जनता के लिए क्या किया? 

'आप ​अकेले लड़ेगी चुनाव'

दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमारे नेता ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. दरअसल, रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेंगे. किसी से गठबंधन नहीं करेंगे. 

'आप-बीजेपी को जनता सिखाएगी सबक'

इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की भी दो दिन पहले दिल्ली में बैठक हुई थी. कांग्रेस नेताओं ने भी कहा था कि पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. फिर दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा अंतिम चरण में है. दिल्ली न्याय यात्रा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र के नेतृत्व में जारी है. उन्होंने न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी और आप दोनों पर​ निशाने पर ले रहे हैं. साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता दोनों को इस बार सबक सिखाने का काम करेगी. 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव फरवरी 2025 में प्रस्तावित है. इस बार आप, बीजेपी और कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. 

आतिशी ने बस मार्शल पर LG को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- 'आपकी मंजूरी का इंतजार'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget