एक्सप्लोरर

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को भी टिकट

Delhi AAP Candidate List 2025: आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 11 नाम उतारे थे और दूसरी लिस्ट में 20 नेताओं को मौका दिया है. अब तक विपक्षी पार्टियों ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं.

AAP Candidates Second List: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज (9 दिसंबर) जारी कर दी. दिल्ली में विधानसभा के चुनाव फरवरी में कराए जा सकते हैं, इससे पहले अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली 'आप' ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कवायद के तहत प्रत्याशियों की एक और सूची आ गई है. इसमें 20 कैंडिडेट उतारे गए हैं.

'आप' की इस लिस्ट में मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी गई है. उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा राखी बिड़लान की भी सीट बदल दी गई है. वहीं हाल ही में 'आप' में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से टिकट दिया गया है.

दूसरी लिस्ट में हाल ही में आप में शामिल हुए कई चेहरों को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. इसमें जितेंद्र सिंह शंटी का भी नाम शामिल है.

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को भी टिकट

Delhi AAP Candidate List 2025: दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को भी टिकट

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

1. नरेला- दिनेश भारद्वाज
2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल
4. मुंडका- जसबीर कराला
5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल
7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)
8. पटेल नगर- प्रवेश रतन
9. मादीपुर- राखी बिड़लान
10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार
11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज
12. पालम- जोगिंदर सोलंकी
13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया
14. देवली- प्रेम कुमार चौहान
15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
16. पटपड़गंज- अवध ओझा
17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा
18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)
19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी
20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

'आप' ने नवंबर में पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया था. इनमें से छह ऐसे नेता हैं जो हाल के समय में कांग्रेस या फिर बीजेपी छोड़कर केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया, वहीं तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे. फिर भी 'आप' ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है.

अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन ने हाल ही में 'आप' ज्वाइन की थी. अपने पुराने नेताओं की जगह केजरीवाल ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा जताया है. 

पहली लिस्ट के 11 प्रत्याशी

1.  छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर को मिला मौका
2.  किराड़ी से अनिल झा बनाए गए प्रत्याशी
3.  विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मिला टिकट
4.  रोहतास नगर से सरिता सिंह को दिया गया टिकट
5.  लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं 'आप' प्रत्याशी
6.  बदरपुर से राम सिंह पर जताया गया है भरोसा
7.  सीलमपुर से जुबैर चौधरी को मिला टिकट
8.  सीमापुरी से वीर सिंह धींगान को मिला मौका
9.  घोंडा से गौरव शर्मा को 'आप' ने दिया टिकट
10. करावल नगर से मनोज त्यागी बनाए गए उम्मीदवार
11. मटियाला से सोमेश शौकीन पर जताया भरोसा

'आप' ने 2015 के शानदार प्रदर्शन को 2020 में भी बरकरार रखा. हालांकि, इसकी सीटें कुछ कम तो हुईं फिर भी यह प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई. 'आप' ने 2015 में 67 सीटें जीती थीं तो 2020 में 62 सीटें अपने नाम की.

य़े भी पढ़ें- नाराजगी के दावों के बीच AAP नेता दिलीप पांडेय ने साफ किया रुख, 'मतभेद दिखाना चाहते हैं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, एयरलाइंस और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
'ये कबूल नहीं...', भोजशाला विवाद पर HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB
Delhi Census 2026: दिल्ली में आज से घर-घर जाएंगे जनगणनाकर्मी, आपसे पूछेंगे ये सवाल
Delhi Census 2026: दिल्ली में आज से घर-घर जाएंगे जनगणनाकर्मी, आपसे पूछेंगे ये सवाल
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान, जानें आज का मौसम
दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ती गर्मी करेगी परेशान, बरतें सावधानी

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget