एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली एग्जिट पोल को AAP नेताओं ने बताया फर्जी, उदित राज बोले- 'जमीनी...' 

Delhi Lok Sabha Election Exit Poll 2024: दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों का एग्जिट पोल्स (Exit Poll 2024) सामने आने के बाद आप और कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर उसे मैनेज का करने का आरोप लगाया है. 

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 543 सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों से एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल्स के अनुमानों को लेकर दिल्ली के प्रमुख सियासी दलों के नेताओं के बयान भी सामने आने का सिलसिला शुरू हो गया है. एग्जिट पोल्स को लेकर आम आमदी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती और संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने भी अपनी राय जाहिर की है. जबकि बीजेपी नेता ​एग्जिट पोल को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. 

फिलहला, मतदान के बाद तमाम न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. इसमें देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. 

जानें- किसने क्या कहा?

नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने ​एग्जिट पोल्स को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा. मेरी बात याद रखना! 4 जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया एलायंस को मिलेंगी.'

उन्होंने आगे लिखा है कि मोदी का डर एग्जिट पोल को यह दिखाने की अनुमति नहीं देता कि वे हार गए हैं. इसलिए हम सभी को 4 जून को आने वाले वास्तविक परिणामों का इंतजार करना चाहिए. लोगों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है.

एग्जिट पोल के नतीजे फर्जी - संजय सिंह 

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए कहा कि ये फर्जी है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''सारे एग्जिट पोल फर्जी हैं. सबसे अजीब बात यह है कि सभी सर्वेक्षण प्रत्येक राज्य के लिए लगभग समान नंबर दे रहे हैं. आम तौर पर इसमें व्यापक विविधताएं होती हैं. सभी एग्जिट पोल में हेरफेर किया गया है.' लेकिन क्यों?''

जमीनी सच्चाई एग्जिट पोल से अलग - उदित राज 

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी उदित राज का कहना है कि जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, वो मैनेज किए गए हैं. सभी एग्जिट पोल्स झूठे हैं. इस पर कोई यकीन नहीं करेगा. यह भी हो सकता है कि बहुत बड़ी धांधली के लिए ऐसा एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है, जमीनी सच्चाई तो कुछ और है. 

Exit Poll 2024: NDA या इंडिया... दिल्ली के एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी? जानें रुझान

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget