एक्सप्लोरर

‘...तो मुझे फांसी पर लटका देती’, जेल से बाहर आने के बाद क्या बोले सत्येंद्र जैन?

Satyendar Jain News: 873 दिनों तक जेल में रहने के बाद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन शुक्रवार को रिहा हो गए. उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं.

Satyendar Jain News: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिल गई. जेल से बाहर आने के बाद पीटीआई से बातचीत के दौरान सत्येंद्र जैन ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अत्याचार चल रहा है, जैसे अंग्रेजों का राज था, वो ही दोबारा से लौटकर आया हुआ है. देश की सरकारों में काम करने का कंपटीशन होना चाहिए. लेकिन यहां ऐसा नहीं है. वो (बीजेपी) कहते है तुम्हें काम नहीं करने देंगे."

सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर संविधान नहीं होता तो केंद्र सरकार उन्हें फांसी पर लटका देती. आप के तमाम नेताओं को जेल भेजा गया और पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई. वहीं, उन्हेंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अच्छा काम कर रहे हैं. 

सत्येंद्र जैन ने आगे कहा, ''जो मोहल्ला क्लिनिक बनाए जा रहे थे, अस्पताल बनाए जा रहे थे, यमुना (नदी) को साफ किया जा रहा था. उनके कामों को रोकने के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया था. वे (बीजेपी) अरविंद केजरीवाल द्वारा करवाये जा रहे सभी कार्यों को रोकना चाहते थे. मुझे लगता है ऐसा करना देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.''

AAP नेता ने कहा, "किसी भी पार्टी के नेताओं को देश के भले के लिए काम करना चाहिए. सब मिलकर काम करेंगे तभी देश आगे जाएगा. लेकिन वो (बीजेपी) कहते है हम दूसरों को लड़ेंगे, मारेंगे. दूसरे को तंग करेंगे, ये तरीका ठीक नहीं है. वहीं उन्होंने कहा कि जनता के लिए हम जो काम कर रहे थे उन्हें पूरा करेंगे. उसमें हम पीछे नहीं हटेंगे. अरविंद केजरीवाल जो कहेंगे वो काम करेंगे."

873 दिनों तक जेल में रहे सत्येंद्र जैन
बता दें कि पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 873 दिनों तक जेल में रहने के बाद शुक्रवार को जमानत मिली है. इससे पहले स्वाथ्य के आधार पर भी वे जमानत पर बाहर आए थे. सत्येंद्र जैन की जेल वापसी को आम आदमी पार्टी ने सत्य की जीत करार दिया है. साथ ही कहा कि बीजेपी की एक और साजिश नाकाम हो गई.

वहीं सत्येंद्र जैन की रिहाई पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई. इनका कसूर क्या था? इनके यहां कई कई बार रेड हुई. एक पैसा भी नहीं मिला. इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए पीएम मोदी ने इन्हें जेल में डाल दिया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर घमासान, BJP-Congress के आरोपों पर गोपाल राय का पलटवार, किसने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget